कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में है। दोनों 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। 10 दिसंबर को रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस भव्य शादी में 120 मेहमानों को न्यौता दिया गया है। सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा होटल में शादी की तैयारियों को बखूबी अंजाम दिया जा रहा है। इस लग्जरी होटल के बाहर बड़ी तादाद में शामियाने लगाए जा रहे हैं। कुछ टेंट को मुंबई से भी मंगवाया गया है। कटरीना और विक्की की शादी केफंक्शन 9 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच होटल में होंगे। ऐसे में होटल के मुख्य द्वार पर वीआईपी मूवमेंट के चलते बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।
Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: रॉयल मंडप में सात फेरे लेंगे कटरीना और विक्की, 700 साल पुराने किले में होगा शादी का भव्य समारोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के लिए विशेष मंडप तैयार
कटरीना और विक्की की शादी के लिए एक विशेष मंडप तैयार किया गया है। जिसे पूरी तरह से रजवाड़े स्टाइल में बनाया गया है। कटरीना और विक्सी चारों तरफ से शीशे में बंद मंडप के अंदर सात फेरे लेंगे। शादी के बाद विक्की कौशल सिक्स सेंस होटल में राजा मानसिंह सुईट में रहेंगे वहीं कटरीना राजकुमारी सुईट में रहेंगी। ये शादी पूरी तरह से रजवाड़ों के स्टाइल में होगी।
सुरक्षा के लिए तैनात हैं बाउंसर्स
इस शाही शादी के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी अंजाम दिया गया है। निजी बाउंसर के अलावा समारोह को और अधिक सुरक्षित रखने के लिए पुलिस भी तैनात होगी। पर्सनल बाउंसर्स के रुकने के लिए चौथ का बरवाड़ा में स्थित मीणा धर्मशाला और चौथ माता ट्रस्ट धर्मशाला में व्यवस्था की गई है। होटल के अंदर प्रवेश करने के लिए यूं तो तीन द्वार हैं लेकिन होटल का मुख्य द्वार जिससे सभी मेहमानों को प्रवेश दिया जाएगा।
चौथ माता के मंदिर में जाएंगे विक्की कटरीना
शादी के बाद विक्की और कटरीना चौथ माता के मंदिर में आशीर्वाद लेने जा सकते हैं। यहां की मान्यता है कि यहां शादी की रस्में माता के दर्शन के बाद ही पूरी मानी जाती हैं। माता के दर्शन के लिए 700 सीढ़ियां चढ़नी होती है। ऐसे में माना जा रहा है कि कैट और विक्की भी यहां पैदल जाएंगे।
700 साल पुराने इस किले का इतिहास
कैट और विक्की ने सात फेरे लेने के लिए जिस सिक्स सेंस फोर्ट को बतौर वेन्यू चुना है वो 700 साल पुराना किला है। कटरीना और विक्की की शादी के इस वेन्यू का एक दिन का किराया 65 हजार रुपये से शुरू होकर 4 लाख 70 हजार रुपये तक है। सैंक्चुरी सुइट का किराया सबसे कम जबकि राजा मान सिंह सुइट का किराया सबसे ज्यादा है। ये किला देखने में बेहद आलीशान है और सजावट के बाद तो इसमें चार चांद लग जाएंगे।