सब्सक्राइब करें

तस्वीर: बर्फीली वादियों में विक्की कौशल ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, यूजर्स बोले- हाय गर्मी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 08 Oct 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
Vicky kaushal share photo in snow celebs to users whole internet gone crazy
विक्की कौशल - फोटो : Instagram

विक्की कौशल बॉलीवुड के एक बेहतरीन कलाकार हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में कम ही समय में बड़ा नाम कमा लिया है। 'मसान' में अपनी दमदार अदायगी से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था तो वहीं 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' से उन्होंने बता दिया कि वो इंडस्ट्री पर राज करने आए हैं। विक्की के हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं जो उनके करियर को नई उड़ान देने वाले हैं। वो बहुत जल्द फिल्म सरदार उधम में नजर आने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जो इस फिल्म की है।



वायरल हो रही विक्की कौशल की तस्वीर

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, '1933, ईस्टर्न यूरोप के जंगल में कहीं'। इस तस्वीर में विक्की बर्फ में खड़े नजर आ रहे हैं और उन्होंने मोटे मोटे कोट पहने हुए हैं। साथ ही उनके चेहरे पर भी थोड़ी बर्फ जमी दिख रही है। हालांकि इस बर्फीले पोज में विक्की फैंस से लेकर सेलेब्स तक सबको इतने पसंद आ रहे हैं कि इंटरनेट का तापमान बढ़ गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

Trending Videos
Vicky kaushal share photo in snow celebs to users whole internet gone crazy
विक्की कौशल - फोटो : Insatagram- @vickykaushal09

विक्की कौशल की इस तस्वीर पर सभी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हार्ड हार्ड हार्ड'। वहीं भूमि ने लिखा, 'वाह'। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने फायर इमोजी पोस्ट किए हैं। जिस तरह से सभी फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं उससे लग रहा है कि विक्की की इस तस्वीर ने लोगों के दिलों में आग लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky kaushal share photo in snow celebs to users whole internet gone crazy
विक्की कौशल - फोटो : Insatagram- @vickykaushal09

विक्की कौशल फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। उनका नाम अभिनेत्री कटरीना कैफ से जुड़ रहा है। दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप की खबरों की पुष्टि नहीं की है। वहीं कुछ समय पहले ये खबर तक सामने आ गई थी कि उन्होंने गुपचुप रोका कर लिया है।

Vicky kaushal share photo in snow celebs to users whole internet gone crazy
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

उनकी रोके की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। बाद में दोनों सितारों की टीम ने इस खबर का खंडन किया था और बताया था कि वायरल हुई तस्वीर एक दीवाली पार्टी की थी जिसमें विक्की और कटरीना साथ नजर आए थे। इसके साथ ऐसी खबरें भी आईं थी कि विक्की और कटरीना में इस बात को लेकर थोड़ी बहस भी हो गई थी।

विज्ञापन
Vicky kaushal share photo in snow celebs to users whole internet gone crazy
विक्की कौशल - फोटो : Insatagram- @vickykaushal09

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल सरदार उधम के अलावा फिल्म मॉनेक शॉ में नजर आने वाले हैं। साथ ही वो फिल्म मिस्टर लेले में भी नजर आने वाले हैं। खबर है कि विक्की कौशल सारा अली खान के साथ एक फिल्म में साथ काम करेंगे जिसमें दोनों पति-पत्नी के किरदार में नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed