लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारे जब घरों में ही कैद हैं तो समय काटने का कोई ना कोई तरीका खोज ही ले रहे हैं। बीते दिनों कटरीना कैफ से लेकर आलिया भट्ट तक फैंस से मुखातिब हुए और बताया कि वो इस वक्त क्या कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेता विक्की कौशल का नाम जुड़ गया है।
लॉकडाउन के दौरान विक्की कौशल को करना पड़ रहा ये काम, अर्जुन-कृति ने लिए मजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बड़े मजाकिया अंदाज में अपने फैंस से मिलते नजर आए। घर पर विक्की पंखा साफ कर रहे हैं। पंखे की एक-एक ब्लेड पकड़कर वो पूरे ध्यान से साफ करने में लगे हुए हैं।
आखिर में विक्की कहते हैं- 'जिसका लड़का लंबा उसका भी बड़ा काम है, पंखे साफ करवा लो, स्टूल का क्या काम है।' साथ ही विक्की ने कैप्शन में लिखा- 'सोचा आज अपने फैंस से मिला जाए।' कैप्शन देख ऐसा लग रहा है जैसे वो फैंस से बातें करने जा रहे हैं लेकिन यहां पर उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है।
Thought I’d interact with my fans today... 🙂 #quarantinelife
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
विक्की के इस वीडियो पर सितारों ने भी खूब कमेंट किए। अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा- 'बहुत पर्सनल हो तुम फैंस के साथ।' वहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने कमेंट किया- 'पूरे ध्यान के साथ काम कर रहे हो।' कृति सेनन ने लिखा- 'लंबे होने का फायदा और नुकसान।'

बता दें कि कोरोना वायरस से लड़ाई में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे आगे आए हैं। विक्की कौशल ने भी पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र राहत कोष में आर्थिक सहायता दी है। विक्की कौशल ने एक करोड़ का फंड दिया है।
अरविंद केजरीवाल ने 'किंग खान' को कहा शुक्रिया तो शाहरुख बोले- 'आप तो दिल्लीवाले हो, थैंक यू मत करो'