2019 की शुरुआत हुए तीन महीने बीत चुके हैं। इन तीन महीनों में बॉक्स ऑफिस पर कई स्टार्स ने किस्मत आजमाई। कुछ पुराने स्टार्स नई फिल्म लेकर आए तो कुछ नए स्टार्स ने डेब्यू किया। खास बात यह है कि इस साल की शुरुआत बॉक्स ऑफिस के लिहाज से दमदार हुई है। बीते 3 महीनों में कई सारी फिल्में रिलीज हुई जिनमें से 6 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस को कमाई से गुलजार कर दिया। तो चलिए आपको बताते हैं वह कौन सी फिल्में है जिनके रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस मालामाल हो चुका है।
बॉलीवुड के लिए बेहतरीन है ये साल, 6 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस मालामाल, कलेक्शन भी कमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
#Uri biz at a glance...
विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' साल की शुरुआत यानी कि 11 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि उरी आतंकी हमले का बदला लेते हुए किस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। इस फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा। इस फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ बताया गया था। इस फिल्म ने अब तक कुल 243.77 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
Week 1: ₹ 71.26 cr
Week 2: ₹ 62.77 cr
Week 3: ₹ 37.02 cr
Week 4: ₹ 29.34 cr
Week 5: ₹ 18.74 cr
Week 6: ₹ 11.56 cr
Week 7: ₹ 6.67 cr
Week 8: ₹ 3.83 cr
Week 9: ₹ 1.63 cr
Week 10: 95 lakhs
Total: ₹ 243.77 cr
India biz.
ALL TIME BLOCKBUSTER.
गली ब्वॉय
#GullyBoy biz at a glance...
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय' को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। इस फिल्म में रणवीर ने रैपर की भूमिका निभाई थी। 'गली ब्वॉय' फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 139.38 करोड़ का कलेक्शन किया है।
Week 1: ₹ 100.30 cr [Thu release - 8 days]
Week 2: ₹ 26.80 cr
Week 3: ₹ 8.69 cr
Week 4: ₹ 2.42 cr
Week 5: ₹ 1.17 cr
Total: ₹ 139.38 cr
India biz.
HIT.
मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रही। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस फिल्म में कंगना ने डायरेक्शन का भी काम किया। इस फिल्म का बजट करीब 95 से 125 करोड़ बताया गया। वहीं इस फिल्म का कलेक्शन कुल 132.95 रहा।
लुका छुपी
#LukaChuppi is steady on the lower side... Should witness an upturn on [fourth] Sat and Sun... [Week 4] Fri 61 lakhs. Total: ₹ 87.60 cr. India biz.
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 1 मार्च को रिलीज हुई थी। यह फिल्म लिव-इन-रिलेशनशिप पर आधारित थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिप्पांस मिला। 'लुका छुपी' का बजट करीब 25 करोड़ था वहीं इस फिल्म का कलेक्शन कुल 87.60 करोड़ रहा। यानी कि यह फिल्म बजट निकालकर कमाई करने में सफल रही।