फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: प्रियंका चोपड़ा का डांस देखते ही निक ने सुनाया गाना, फिर अचानक जोड़ दिए हाथ और..

Tue, 21 Aug 2018 12:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
VIDEO Nick Jonas sung Love Bug for Priyanka Chopra in front of orphanage kids
priyanka and nick
निक से प्रियंका चोपड़ा अपना दिल पहले ही हार चुकी हैं। न्यूयॉर्क से शुरू हुई इनकी लव स्टोरी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। हाल ही में मुंबई में इन दोनों की सगाई और रोका सेरेमनी भी हुई थी। सगाई के बाद प्रियंका निक के परिवार के साथ अनाथालय गई थीं जहां पर प्रियंका ने डांस किया था। इस बीच एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें निक प्रियंका के लिए गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं।
VIDEO Nick Jonas sung Love Bug for Priyanka Chopra in front of orphanage kids
priyanka and nick
निक के इस वीडियो को खुद प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर शेयर किया है। प्रियंका ने वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया - 'इन बच्चियों को 12 साल से जानती हूं। निक जोनस और परिवार का शुक्रिया। सेंट केथेरिन ऑर्फनेज की सभी बहनों और लड़कियों का तहे दिल से अपनाने के लिए शुक्रिया। जल्द ही फिर मिलेंगे।' 
 


 
VIDEO Nick Jonas sung Love Bug for Priyanka Chopra in front of orphanage kids
priyanka and nick
इस वीडियो में आप देखेंगे कि निक हाथ में माइक पकड़े गाना गा रहे हैं। निक के बगल में प्रियंका चोपड़ा बैठी हैं जो लगातार उन्हें चियर करते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ वीडियो में आप सभी बच्चियों को गाने को एन्जॉय करते हए देखेंगे। वीडियो में निक के माता पिता भी मौजूद हैं जो इन लम्हों को कैमरे में कैद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO Nick Jonas sung Love Bug for Priyanka Chopra in front of orphanage kids
priyanka and nick
दिलचस्प बात यह है गाने गाने के बाद निक ने माइक पास में खड़ी लड़की को दिया और हाथ जोड़कर उसे शुक्रिया भी कहा। निक का यह बर्ताव देखकर ऐसा लगता है निक भारतीय परंपरा को धीरे धीरे अपना रहे हैं। निक का बच्ची को हाथ जोड़कर शुक्रिया कहना इसी ओर इशारा कर रहा है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा का डांस वीडियो सामने आया था जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन
VIDEO Nick Jonas sung Love Bug for Priyanka Chopra in front of orphanage kids
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'गुंडे' के मशहूर गाने 'तू ने मारी एंट्री' पर जमकर डांस किया था। इस वीडियो में उनके साथ अनाथालय की एक बच्ची भी डांस करते हुए दिखाई दे रही थी। आपको बता दें, प्रियंका और निक की सगाई 18 अगस्त को हुई थी जिसके बाद दोनों को मुंबई में स्थित अनाथालय में बच्चियों के साथ मस्ती करते हुए देखा गया था। फिलहाल निक अपने परिवार के साथ वापस न्यूयॉर्क लौट गए हैं। 
 

 

AUGUST 19 2018- Nick’s instastory post from St. Catherine’s orphanage. #nickjonas #priyankachopra #jicknonas #peecee #nickyanka @nickjonas @priyankachopra

A post shared by NICKYANKA’S LOVE (@nickyankaslove) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed