फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 साल पहले आई इस फिल्म के सीक्वल से किनारा कर सकते हैं सलमान, इसके पीछे की वजह है ये फिल्म

Tue, 21 Aug 2018 11:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan may be not do the sequel of Kick film
kick
सलमान खान इन दिनों माल्टा में 'भारत' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ मुख्य किरदार में है जो कुछ दिन पहले ही माल्टा पहुंची हैं। 'भारत' फिल्म के सेट से सलमान खान की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह बिजी शिड्यूल के बीच मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। 'भारत' फिल्म की शूटिंग के बीच सलमान खान से जुड़ी बड़ी खबर आई है। अगर ऐसा होता है तो बेशक सलमान खान के फैंस का दिल टूट सकता है।
Salman Khan may be not do the sequel of Kick film
race 3
दरअसल, सलमान खान की इस साल सिर्फ एक ही फिल्म 'रेस 3' रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। 'रेस 3' फिल्म के बाद दंबग खान का सोशल मीडिया पर काफी मजाक भी उड़ाया गया। कहा जा रहा था कि 'रेस 3' फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई फैसले सलमान खान ने खुद लिए थे लेकिन अब ऐसा लगता है कि 'रेस 3' की बुरी हालत होने के बाद सलमान खान फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं।
Salman Khan may be not do the sequel of Kick film
kick
कुछ दिन पहले ऐसी खबर आई थी कि सलमान खान साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'किक' का सीक्वल करने जा रहे हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान खान ने इस प्रोजेक्ट से अपना हाथ खींच लिया है। इसके पीछे सलमान खान का फिल्मों को लेकर गंभीर रुख कहा जा रहा है। 'किक' फिल्म हिट तो हुई थी जिसकी सबसे बड़ी वजह सलमान खान का स्टारडम था। हालांकि सलमान 'रेस 3' फिल्म के बाद किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते। सूत्रों की मानें तो उन्होंने इस फिल्म के सीक्वल से किनारा करने का मन बना लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan may be not do the sequel of Kick film
Salman Khan
जानकारी के अनुसार हो सकता है किक के सीक्वल की कहानी दोबारा लिखी जाए या फिर सलमान साजिद नाडियाडवाला के लिए कोई दूसरी फिल्म कर सकते है। 'किक 2' बनने की पहले खबर आई थी लेकिन लंबे वक्त से इस फिल्म से जु़ड़ी कोई भी खबर नहीं आई है ऐसे में इस फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की उम्मीद जताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
Salman Khan may be not do the sequel of Kick film
salman khan
आपको बता दें, सलमान खान जल्द ही 'बिग बॉस' सीजन 12 को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इसके 2 प्रोमो रिलीज हो गए हैं जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। 'बिग बॉस' सीजन 12 की थीम विचित्र जोड़ी है। इसमें इस बार प्रतियोगी बतौर जोड़ी नजर आएंगे। 'बिग बॉस' सीजन 12 16 सितंबर से शुरू हो रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed