{"_id":"5d52afd88ebc3e6d0b74e67b","slug":"vidya-balan-launched-book-cover-page-of-sridevi-book-sridevi-girl-woman-superstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के जन्मदिन पर फैंस को विद्या बालन का खास तोहफा, किया अभिनेत्री की किताब का कवर लॉन्च","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के जन्मदिन पर फैंस को विद्या बालन का खास तोहफा, किया अभिनेत्री की किताब का कवर लॉन्च
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 13 Aug 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sridevi, Vidya Balan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाली मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का जन्मदिन 13 अगस्त को होता है। उनका आज 56वां जन्मदिन है। श्रीदेवी को हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने उनके 56वां जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है।
विद्या बलान ने सोशल मीडिया पर एक किताब के कवर पेज की तस्वीर शेयर की है। इस कवर पेज पर अभिनेत्री श्रीदेवी की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर नजर आ रही है। श्रीदेवी केे बने इस कवर पेज को विद्या बालन ने पेंगुइन हाउस इंडिया किताब प्रकाशन के लिए लॉन्च किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के कैप्शन के जरिए दी।
उन्होंने अपनी कैप्शन में लिखा- 'मैं प्रतिष्ठित अभिनेत्री श्रीदेवी के 56वें जन्मदिन पर पेंगुइन की किताब ‘श्रीदेवी : गर्ल वुमन सुपरस्टार’ के कवर पेज को लॉन्च करके काफी सम्मानित और खुश मेहसूस कर रही हूं।' विद्या बालन के फैंस श्रीदेवी की इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर और उनके कैप्शन को काफी पसंद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि श्रीदेवी के 56वें जन्मदिन पर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने श्रीदेवी पर किताब ‘श्रीदेवी : गर्ल वुमन सुपरस्टार’ की घोषणा की है। इस किताब को मशहूर लेखक सत्यार्थ नायक ने लिखा है। खबरों की मानें श्रीदेवी पर किताब लिखने के लिए उनके पति बोनी कपूर से पहले सहमति ली गई है। पेंगुइन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, किताब में श्रीदेवी की जिंदगी और उनसे जुड़ी यादों को संजोया गया है, जिन्होंने यह धारणा बदल दी कि पुरुष प्रधान फिल्म उद्योग में एक महिला कैसे स्टार बन सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
sridevi
- फोटो : social media
‘श्रीदेवी : गर्ल वुमन सुपरस्टार’ को इस साल अक्टूबर में पेंगुइन रैंडम हाउस के ईबरी प्रेस के अंतर्गत प्रकाशित की जाएगी। फिलाहल इस किताब की ई-कॉमर्स वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें कि श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र से कर दी थी। साल 1976 से 1982 के बीच उन्होंने कई सारी तमिल और तेलुगू फिल्में की जिसमें से ज्यादातर फिल्में उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स के साथ कीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।