{"_id":"5c717478bdec226bbc657801","slug":"vidya-balan-speaks-up-on-pulwama-attack-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा अटैक पर विद्या बालन ने रखी राय, बोलीं- 'अब स्टैंड लेने की जरूरत है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुलवामा अटैक पर विद्या बालन ने रखी राय, बोलीं- 'अब स्टैंड लेने की जरूरत है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 23 Feb 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन
- फोटो : फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन पुलवामा आतंकी हमले पर अब खुलकर सामने आई हैं और उन्होंने बॉलीवुड में पाक कलाकारों के रोक का समर्थन किया है। गौरतलब है कि फिल्म इंडस्ट्री ने पाकिस्तान में अपनी फिल्म रिलीज करने से भी पैर पीछे खींच लिए हैं और इस हमले की कड़ी निंदा भी की है। वहीं, अब विद्या ने भी इस हमले को गलत ठहराते हुए बड़ा कदम उठाने की बात कही है।
2 of 5
Vidya Balan with Siddharth Roy Kapur
- फोटो : social media
विद्या ने कहा कि अब कड़ा और बड़ा दोनों ही कदम उठाने का वक्त आ गया है। उन्होंने पुराने सभी फैसलों को खारिज करने की भी बात कही है। विद्या ने अपने पहले रेडियो शो 'धुन बदल के तो देखो' के प्रमोशन के दौरान मीडिया से कहा, "मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि कला को सभी सीमाओं और राजनीति से दूर रखने की जरूरत है, क्योंकि अब एक बड़े कदम की जरूरत आ पड़ी है। '
3 of 5
vidya balan
- फोटो : Instagram
बता दें कि विद्या बालन ने भी रेडियो की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। जल्द ही विद्या की आवाज एक एफएम रेडियो स्टेशन पर सुनाई देगी। 'लगे रहो मुन्ना भाई' और 'तुम्हारी सुलु' के बाद विद्या बालन अब अपनी इन फिल्मों के किरदार को रियल लाइफ में जीने के लिए तैयार हैं। फिल्मों में रेडियो जॉकी का किरदार निभा चुकीं विद्या बालन अब अपना चैट शो ला रही हैं, जो अगले महीने शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vidya balan
विद्या बालने के शो का नाम है, 'धुन बदल के देखो विद विद्या बालन'। फिल्मी गानों के बीच-बीच विद्या बालन इस शो में मानसिक स्वास्थ्य, नए जमाने में बच्चों के लालन पोषण, आर्थिक आजादी, शोहरत, बाल उत्पीड़न और सास-बहू के रिश्तों पर बातें करेंगी और साथ ही श्रोताओं को इन विषयों के बारे में जानकारियां देंगी।
विज्ञापन
5 of 5
vidya balan
विद्या बालन कहती हैं, ‘रेडियो की पहुंच देश में तेजी से बढ़ रही है और एक अभिनेत्री होने के साथ मैं समाज के लिए भी कुछ ऐसा बहुत दिनों से करना चाहती थी जिसमें संदेश भी हो और एक प्रेरणा भी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।