सब्सक्राइब करें

पुण्यतिथि: विद्या सिन्हा से पति करते थे मार पीट, दो-दो शादियों का हुआ था दुखद अंत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 15 Aug 2021 08:30 AM IST
विज्ञापन
Vidya sinha death anniversary Know Some Untold facts About Actress Life
Vidya Sinha - फोटो : file photo

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रहीं विद्या सिन्हा को गुजरे हुए दो साल हो गए हैं। साल 2019 में उन्होंने लंबी बीमारी के बाद 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन आज भी वह अपनी फिल्मों में अदाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में जिंदा है। विद्या सिन्हा ने छोटी सी बात, रजनीगंधा, पति, पत्नी और वो जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।



विद्या की जिंदगी परेशानियों से भरी हुई थी
हमेशा चहरे पर मुस्कान रखने वाली विद्या की जिंदगी परेशानियों से भरी हुई थी। पहले पति की मौत और दूसरे पति से मिली प्रताड़ना के चलते विद्या पूरी तरह से टूट गई थीं। इसका सीधा असर उनके करियर पर भी पड़ा, जिसकी वजह से लंबे समय तक उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। इसके चलते वह कभी ए ग्रेड की एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाईं। चलिए जानते हैं जानते हैं, विद्या सिन्हा की जिंदगी के उन कुछ स्याह पन्नों के बारे में, जिसे विद्या के चहरे की मुस्कान को धूमिल कर दिया।

Trending Videos
Vidya sinha death anniversary Know Some Untold facts About Actress Life
Vidya Sinha - फोटो : file photo

बॉलीवुड में 'द गर्ल नेक्स्ट डोर' कहीं जाने वाली एक्ट्रेस विद्या सिन्हा ने छोटी उम्र में ही मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले एक तमिल ब्राह्मण लड़के वेंकटेश्ववरन अय्यर से उन्हें प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने 1968 में शादी कर ली। शादी के बाद विद्या ने अपने आप को फिल्मों में आजमाया और वह हिट हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidya sinha death anniversary Know Some Untold facts About Actress Life
Vidya Sinha - फोटो : file photo

जहां विद्या की फिल्में हिट हो रहीं थी, वहीं विद्या की जिंदगी में कई परेशानियों ने दस्तक दे दी थी। लंबे समय बाद भी दोनों की कोई संतान नहीं हो पाई। इसके बाद दोनों ने 1989 में एक बेटी को गोद ले लिया जिसका नाम उन्होंने जान्हवी रखा। लेकिन साल 1996 में विद्या के पति की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। ये शादी लगभग 28 साल तक चली थी।

Vidya sinha death anniversary Know Some Untold facts About Actress Life
Vidya Sinha - फोटो : file photo

पति की मौत के बाद विद्या पूरी तरह से टूट चुकी थीं और वह ऑस्ट्रेलिया चली गईं। इसके बाद उनकी मुलाकात नेताजी भीमराव सालुंके से ऑनलाइन हुई। दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और विद्या ने 54 साल की उम्र में भीमराव से साल 2001 में मंदिर में शादी कर ली। शादी के कुछ समय तक तो सब ठीक रहा, लेकिन फिर दूसरे पति ने उनसे पैसों की मांग करनी शुरू कर दी थी। मांग पूरी नहीं होने पर वह उनसे मार-पीट करने लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस में अपने पति की शिकायत की और शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया था और ये शादी महज 8 साल तक ही चल पाई।

विज्ञापन
Vidya sinha death anniversary Know Some Untold facts About Actress Life
Vidya Sinha - फोटो : file photo

विद्या ने इसके बाद लंबी लड़ाई लड़ी और फिर उन्हें उनके पति से गुजारा भत्ता मिला। विद्या ने एक बार फिर से फिल्मों का रुख किया और साल 2011 में फिल्म 'बॉडीगार्ड' में नजर आईं। इतना ही नहीं उन्होनें टीवी में "काव्यांजलि', 'कबूल है' और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' जैसे तमाम शोज में भी काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed