फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिजनी प्लस हॉटस्टार की प्रेस कांफ्रेंस का न्योता न मिलने पर भड़के विद्युत जामवाल, बोले- चक्र जारी है

Mon, 29 Jun 2020 06:53 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 29 Jun 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Vidyut Jammwal Calls Out Disney+ Hotstar For Snubbing His Movie Khuda Hafiz Says The Cycle Continues

हिंदी सिनेमा में वंशवाद और खेमेबाजी का नया आरोप हॉलीवुड की उस बड़ी कंपनी के कर्ता धर्ताओं पर लगा है, जिन्होंने सोमवार को हिंदी की सात बड़ी फीचर फिल्मों को सीधे मोबाइल पर रिलीज करने का एलान किया। इस एलान की बाबत हुई प्रेस कांफ्रेस में खुद को न बुलाए जाने और न ही इसकी जानकारी दिए जाने पर इन सात फिल्मों में से एक खुदा हाफिज के हीरो विद्युत जामवाल ने सवाल उठाया है।

Vidyut Jammwal Calls Out Disney+ Hotstar For Snubbing His Movie Khuda Hafiz Says The Cycle Continues
डिजनी प्लस हॉटस्टार - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को जिस समय डिजनी प्लस हॉटस्टार की ये प्रेस कांफ्रेस चल रही थी, उसी समय सोशल मीडिया पर एक नया सवाल उठ रहा था। विद्युत जामवाल ने इस प्रेस कांफ्रेस की बाबत मीडिया को भेजे गए निमंत्रण पत्र को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पक्के तौर पर ये एक बड़ा एलान है। सात फिल्में रिलीज की कतार में हैं लेकिन केवल पांच फिल्मों को ही प्रतिनिधित्व करने लायक माना गया, दो फिल्मों क न इसका न्योता मिला और न सूचना। रास्ता अभी बहुत लंबा है। चक्र चलता रहता है।’
 

Vidyut Jammwal Calls Out Disney+ Hotstar For Snubbing His Movie Khuda Hafiz Says The Cycle Continues
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विद्युत जामवाल हिंदी सिनेमा के उदीयमान अभिनेता हैं। उनकी पिछली कमांडो 3 सुपरहिट रही लेकिन तब से उनको एक ही फिल्म मिली खुदा हाफिज। ये फिल्म अब इन फिल्मों के साथ सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इसका एलान करने को लेकर हुई प्रेस कांफ्रेस में भी लोचे कम नहीं हुए। प्रेस कांफ्रेस को होस्ट करते हुए अभिनेता वरुण धवन ने इस मौके पर मौजूद अक्षय कुमार, अजय देवगन आलिया भट्ट औऱ अभिषेक बच्चन से बातें की। इन चारों सितारों को इसी क्रम में मीडिया के सामने पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidyut Jammwal Calls Out Disney+ Hotstar For Snubbing His Movie Khuda Hafiz Says The Cycle Continues
भुज, लक्ष्मी बम, बिग बुल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कलाकारों की वरिष्ठता को देखते हुए ये थोड़ा अटपटा लगा क्योंकि अभिषेक को मंगलवार को सिनेमा में 20 साल हो रहे हैं और आलिया उनसे काफी कनिष्ठ हैं। वरुण धवन एक दो बार ये भी भूल बैठे कि वह एक प्रेस कांफ्रेस में हैं और उनके सवाल लीक से भटक गए। प्रेस कांफ्रेस में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब, अजय देवगन ने अपनी फिल्म भुज, आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म सड़क 2 और अभिषेक बच्चन ने अपनी फिल्म बिग बुल का जानकारी दी। 

विज्ञापन
Vidyut Jammwal Calls Out Disney+ Hotstar For Snubbing His Movie Khuda Hafiz Says The Cycle Continues
दिल बेचारा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में डिजनी इंडिया के प्रमुख उदय शंकर ने इस मौके पर बताया कि ये सातों फिल्में 24 जुलाई से लेकर अक्टूबर तक सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं। फिल्मों को छोटे शहरों और कस्बों तक पहुंचाने के लिए भी एक खास रणनीति बनाए जाने की जानकारी भी उन्होंने दी। इन चार फिल्मों के अलावा रिलीज होने वाली बाकी फिल्मों में दिल बेचारा, लूटकेस व खुदा हाफिज शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed