पूरे देश में पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए पीएम मोदी की दीया जलाओ अपील के तहत अपने घर की लाइट बंद करके दीया, टॉर्च, मोबाइल की फ्लैशलाइट या मोमबत्ती जलाई। पीएम मोदी की इस अपील को बॉलीवुड का भी काफी साथ मिला। तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की। हालांकि इस बीच बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल कुछ अलग ही करते नजर आए।
पीएम मोदी की दीया जलाओ अपील के बाद एक्शन मोड में नजर आए विद्युत जामवाल, वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल पीएम मोदी की दीया जलाओ अपील में विद्युत जामवाल ने भी हिस्सा लिया और उसके बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में विद्युत मोमबत्ती और दीपकों के साथ स्टंट करते नजर आ रहे हैं। विद्युत के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal) on
बात विद्युत के फिल्मी करियर की करें तो विद्युत आखिरी बार फिल्म कमांडो 3 में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अपने दमदार एक्शन से एक बार फिर विद्युत ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं बात अभिनेता की आगामी फिल्मों की करें तो विद्युत जल्दी ही रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खुदा हाफिज' और एक्शन फिल्म 'पावर' में दिखाई देंगे।
हाल ही में इंटरव्यू के दौरान किस तरह के एक्शन की उन्हें सबसे ज्यादा चाह रहती है वाले सवाल पर विद्युत ने कहा था, 'मुझे कभी भी इस तरह के अनोखे और कठिन एक्शन सीन्स को करने का कोई आजादी नहीं थी। मेरी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कमांडो 3, इस फ्रेंचाइजी की सबसे सफल फिल्म है। इसे सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों के ही दर्शकों ने पसंद किया। मुझसे जो अपेक्षा की जाती है उसे देने के लिए मैं अपना शत प्रतिशत देता हूं। मैं जो कर रहा हूं उसी में दक्षता हासिल करना ही मेरा उद्देश्य रहता है।'
विद्युत ने आगे कहा था, 'जंगली और कमांडो 3 एक एक्शन फिल्में हैं। इनके एक्शन सीन एक-दूसरे से काफी अलग थे। जब मैं एक्शन कोरियोग्राफरों से मिला, तो मैंने उन्हें, जो कुछ मैं कर सकता हूं, उसके बारे में बता दिया। बाकी सबकुछ मैंने उन्हीं पर छोड़ दिया। मेरे दिमाग में फिटनेस और चुस्ती का एक स्तर है, और मैं उस पर पूरे साल काम करता हूं। जब मैं इसे प्राप्त करता हूं, तो मैं संतुष्ट हो जाता हूं। जो निर्देशक मुझसे चाहते हैं उन्हें वो देना मुझे खुश करता है।'