सोशल मीडिया पर इन दिनों #BottleCapChallenge चल रहा है। इसमें एक शख्स को रिवर्स किक के साथ सामने रखी एक बोतल के ढक्कन को खोलना होता है, लेकिन शर्त ये है कि ये बोतल नहीं गिरनी चाहिए। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे स्टार्स के बाद अब विद्युत जामवाल ने भी इस चैलेंज को पूरा किया। लेकिन इसमें उन्होंने एक नहीं बल्कि तीन बोतलों का ढक्कन एक ही किक से खोल दिया।
अक्षय और टाइगर से भी आगे निकले विद्युत जामवाल, 3 बोतलों से पूरा किया #BottleCapChallenge
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी फिटनेस और ट्रेनिंग के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करते रहने वाले विद्युत ने मार्शल आर्ट्स के अपने अनोखे तरीके भी ईजाद किए हैं। विद्युत केरल के सबसे प्राचीन मार्शल आर्ट्स फॉर्म में महारत हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में दिख रहा है कि सामने तीन बोतलें रखी हुई हैं। तीनों के ऊपर ढक्कन लगा है। विद्युत जामवाल कुछ समय के तक इन बोलतों को निहारते हैं और उसके बाद रिवर्स किक से एक साथ इन दिनों के ढक्कन खोल देते हैं। देखिए वीडियो...
A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal) on
इस चैलेंज की शुरुआत कजाकिस्तान के ताइक्वांडो चैंपियन फराबी दवलचिन ने की है। इसका वीडियो सबसे पहले उन्होंने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद एक्टर जैकी चैन और जोसन सहित दो और लोगों को इस चैलेंज को पूरा किया था। हालांकि फराबी इस चैलेंज का नाम 'फारा किक्स चैलेंज' देना चाहते थे लेकिन वायरल होते होते इसका नाम बदल गया।
बॉलीवुड में अक्षय कुमार ने इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए एक हैरतअंगेज वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा- 'मैं खुद को रोक नहीं पाया #BottleCapChallenge। अपने आइडल से इंस्पायर होकर। मुझे दिखने वाले बेस्ट वीडियो को मैं री-ट्वीट और री-पोस्ट करूंगा। तो लड़कों और लड़कियों इसे करो। इसे करते हैं।'
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on