{"_id":"5d1e3cea8ebc3e3cc94a6725","slug":"swara-bhaskar-and-divya-dutta-play-lesbian-character-in-sheer-kurma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम कपूर के बाद अब स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता इस फिल्म में निभाती नजर आएंगी लेस्बियन किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम कपूर के बाद अब स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता इस फिल्म में निभाती नजर आएंगी लेस्बियन किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Swara Bhaskar, Divya Dutta
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दोस्ताना, मारगरीटा विद ए स्ट्रॉ, फायर, माई ब्रदर, अलीगढ, कपूर एंड सन्स कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनमें समलैंगिकता को कहानी के जरिए दर्शाने की कोशिश की गई है। इसी लिस्ट में इस साल रिलीज हुई फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा भी शामिल हुई, और कुछ ही वक्त पहले घोषणा हुई की आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म शुभ मंगल सावधान भी इसी मुद्दे पर बनने वाली है। लेकिन अब इस लिस्ट में एक और फिल्म बनने जा रही है। नाम है "शीर खुरमा"।
2 of 5
Surekha Sikri
- फोटो : twitter
फिल्म के नाम के साथ ही इसके मुख्य कलाकारों का भी खुलासा हो गया है, जो हैं स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता। इनके अलावा फिल्म में वरिष्ठ अभिनेत्री सुरेखा सीकरी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन फराज आरिफ अंसारी करने वाले हैं।
3 of 5
swara bhasker
फिल्म शीर-खुरमा एक ऐसी महिला की कहानी है जिसमें वो अपने परिवार से संबंध, पहचान और स्वीकृति की भावना की खोज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Faraz Arif Ansari
- फोटो : Social Media
कास्ट और फिल्म के बारे में बात करते हुए फराज ने बताया, ''दिव्या और स्वरा इंडस्ट्री के दो प्रतिष्ठित नाम हैं जो LGBTQIA के समुदाय के मजबूत सहयोगी भी हैं, उन्हें इस किरदार के लिए चुनना मेरे लिए आसान फैसला रहा। दरअसल, जब मैंने फिल्म लिखना शुरू किया तब मेरे दिमाग में दिव्या पहले से ही अपना किरदार निभाते दिख रही थीं।"
विज्ञापन
5 of 5
Divya Dutta
अक्सर ऐसी फिल्मों को करने से बड़े स्टार्स कतराते हैं। पर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने जा रहीं दिव्या दत्ता का कहना है, ''मैंने पहले भी फराज के साथ काम किया है और मुझे पता है कि वे क्या ऑफर कर रहे हैं। मेरे लिए यह सिर्फ फिल्म नहीं है, बल्कि यह एक महिला का उसके परिवार और उसकी पार्टनर के साथ के रिश्तों की कहानी है, जो कि हमारे समाज में मौजूद सभी धारणाओं के बारे में बात करने के लिए प्रेरित करेगी।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।