सब्सक्राइब करें

JGM: एक्शन एंटरटेनर के साथ फिर लौटेगी विजय देवरकोंडा और पुरी जगन्नाथ की जोड़ी, फिल्म ‘जेजीएम’ की रिलीज का किया एलान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 29 Mar 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
Vijay Deverakonda and Director Puri Jagannadh back with another movie JGM, a massive action drama to release next year
जेजीएम के साथ लौटे विजय देवरकोंडा और पुरी जगन्नाथ - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा जल्द ही पॉपुलर डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की आगामी फिल्म 'जेजीएम' यानी 'जन गण मन' में नजर आने वाले हैं। मुंबई में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में अभिनेता और निर्देशक ने अपनी फिल्म 'जेजीएम' की रिलीज की घोषणा कर दी है। एक्शन ड्रामे से भरपूर इस फिल्म में विजय देवरकोंडा नेवर सीन बिफोर किरदार में नजर आएंगे। ‘जेजीएम’ का निर्माण चार्मी कौर, वामसी पैडिपल्ली और पूरी जगन्नाथ द्वारा किया जाएगा। फिल्म हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी।

Trending Videos
Vijay Deverakonda and Director Puri Jagannadh back with another movie JGM, a massive action drama to release next year
जेजीएम - फोटो : Instagram @thedeverakonda

‘जेजेएम’ के बारे में बात करते हुए निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने कहा कि वह अपने नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कहते हुए बेहद खुश हैं। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ 'लाइगर' के बाद एक बार फिर काम करने को मौका मिला है, जो खुशी का बात है। पुरी ने कहा कि ‘जेजीएम’ एक मजबूत इरादे वाली फिल्म होने के साथ ही एक अल्टीमेट एक्शन एंटरटेनर साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Deverakonda and Director Puri Jagannadh back with another movie JGM, a massive action drama to release next year
विजय देवरकोंडा - फोटो : Instagram @thedeverakonda

फिल्म के बारे में बात करते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा, ‘मैं इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हूं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट मुझे काफी पसंद आई थी, जो असल में बहुत चुनौतीपूर्ण है। इस फिल्म की कहानी बेदह खास है, जोकि हर एक भारतीय के दिल को छू लेगी। इसमें मेरा किरदार एकदम नया है, जो मैंने पहले कभी नहीं किया। मुझे इस बात का यकीन है कि यह फिल्म दर्शकों पर अच्छा प्रभाव छोड़ेगी। मुझे पुरी जगन्नाथ के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर भी बहुत खुशी हो रही है।'

Vijay Deverakonda and Director Puri Jagannadh back with another movie JGM, a massive action drama to release next year
जेजीएम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा स्टारर और पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जेजीएम’ की शूटिंग अप्रैल 2022 में शुरू हो जाएगी। इस फिल्म की शूटिंग कई अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर होगी। वहीं, 3 अगस्त 2023 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म के नाम की बात करें तो इस फिल्म का नाम ‘जेजीएम’ 'जन गण मन' का शॉर्ट फॉर्म है। इस फिल्म का नाम जेजीएम इसलिए रखा गया क्योंकि फिल्म में विजय एक मिशन का हिस्सा होंगे जिसका नाम ‘जेजीएम’ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed