लंबे वक्त बाद ही सही विजय वर्मा ने इंडस्ट्री में अपने पैर अच्छी तरह जमा लिए हैं। 'डार्लिंग्स', 'जाने जां', 'गली बॉय' और 'लस्ट स्टोरीज' जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच अच्छी जगह बनाई है। मगर, यहां तक पहुंचने में विजय वर्मा को खूब पापड़ बेलने पड़े। कई रिजेक्शन मिले तो कई प्रोजेक्ट हाथ में आने के बाद भी निकल गए। हाल ही में अभिनेता अपने संघर्ष भरे दिनों का जिक्र करते दिखे।
Vijay Varma: पैसों के लिए कोई किरदार अदा नहीं करते विजय वर्मा, इस घटना के बाद अभिनेता ने लिया था यह फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता विजय वर्मा हाल ही में अपने संघर्ष भरे दिनों पर चर्चा करते नजर आए। उन्होंने बताया कि तमाम चुनौतियों का सामना करने के बाद वे यहां तक पहुचे हैं। अभिनेता ने कहा कि उनका फोकस हमेशा गुणवत्ता वाले किरदार करने पर रहा है। विजय वर्मा ने उन दिनों को याद किया, जब उनका करियर ढलान पर था और उनके अकाउंट में सिर्फ 18 रुपये थे।
एक्टर ने बताया उस समय उनके पास एक किरदार का ऑफर आया। उन्हें एक रिपोर्टर का छोटा सा रोल अदा करना था। एक दिन के उन्हें तीन हजार रुपये दिए जा रहे थे। मनपसंद किरदार ने होने के बावजूद आर्थिक दिक्कतों के चलते उन्होंने यह रोल अदा करने का फैसला लिया। जैसे ही उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू की, उन्हें यह अहसास हो गया कि उनका दिल और मन इस किरदार को करने के लिए राजी नहीं हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि इसमें वह बेहतर तरीके से परफॉर्म नहीं कर पाए।
Dhruva Natchathiram: आज नहीं रिलीज होगी 'ध्रुव नटचतिरम', निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन ने देर रात दी जानकारी
अभिनेता ने बताया कि इस किरदार को अदा करते हुए चुनौती यह थी कि इसके डायलॉग अंग्रेजी में थे, जिससे उनके लिए एक अंग्रेजी रिपोर्टर की भूमिका निभाना मुश्किल हो गया। नतीजतन, उन्हें सेट से निकाल दिया गया। इसका विजय वर्मा को काफी अफसोस हुआ, लेकिन साथ ही उन्होंने एक अहम फैसला भी लिया।
Animal: 'जवान' को टक्कर देने तेजी से आगे बढ़ रही 'एनिमल', इस बड़े मामले में रणबीर देंगे शाहरुख खान को पछाड़!
विजय वर्मा ने बताया, 'मैंने तब तक 'मॉनसून शूटआउट' की शूटिंग पूरी कर ली थी। इसलिए मैंने जब तक अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन, जब मैं इस अनुभव से गुजरा तो वापस लौटते हुए रो रहा था। उस समय मैंने खुद से यह वादा किया कि अब कभी भी पैसे के लिए मैं कुछ भी नहीं करूंगा। यह, घटना 2014 में हुई थी। तब से मैंने पैसे के लिए कुछ नहीं किया है'।
Napoleon Review: फिल्म देखने से पहले इतिहास को पढ़ना जरूरी, नहीं तो सिर के ऊपर से निकल जाएगी फिल्म