एक्टर विजय वर्मा हाल ही में वेब सीरीज 'कालकूट' में नजर आए थे। उनकी यह सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म जीओ सिनेमा पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा एक्टर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में दिखाई दिए थे। उनकी इस सीरीज को काफी पसंद किया गया था। इसके साथ ही विजय अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चे में हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में, विजय ने इस बात का खुलासा किया है कि एक्टर इंडस्ट्री की किसी भी एक्ट्रेस को डेट नहीं करना चाहते थे, लेकिन तमन्ना से मिलने के बाद उनका यह विचार बदल गया।
Vijay Varma: इंडस्ट्री की किसी भी एक्ट्रेस को डेट नहीं करना चाहते थे विजय, इस वजह से तमन्ना के करीब आए एक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में विजय ने साझा किया, “जब मैंने शुरुआत की थी, तो मैंने सोचा था कि मैं किसी अभिनेत्री को डेट नहीं करुंगा, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं शायद इंडस्ट्री से बहुत नाराज था। इसलिए, जब हमने एक-दूसरे को डेट किया, तो मुझे किसी ऐसे व्यक्ति का होना बहुत महत्वपूर्ण लगा जो इंडस्ट्री को जानता है, जो कलात्मक, रचनात्मक, लॉजिस्टिक्स, फिल्म निर्माण के सभी पक्षों को समझता है।''
तमन्ना के बारे में बात करते हुए एक्टर ने आगे कहा, “उनका अनुभव और उनका अच्छा काम और अच्छी समझ वास्तव में मेरी बहुत मदद करती है। कभी-कभी मैं सिर्फ इसलिए परेशान होता हूं क्योंकि मैं एक दिन में एक निश्चित तरीके से महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मैंने कुछ कहा, कुछ साक्षात्कार किया...और वह तुरंत एक दृष्टिकोण लाती है।'
बता दें कि विजय और तमन्ना के रिश्ते की अफवाहें पहली बार तब शुरू हुईं, जब दोनों को गोवा में नए साल की पार्टी में एक साथ देखा गया। एक मीडिया संस्थान के साथ बातचीत के दौरान विजय ने साझा किया था कि वह अपने निजी जीवन में लोगों की बढ़ती हुई रुचि देखकर कैसा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा था, “सबसे पहले यह मेरे लिए खबर है कि हम सबसे लोकप्रिय कपल में से एक हैं। यह बहुत अच्छा है, लेकिन जब यह पहली बार हुआ तो मैं इसका आदी नहीं था। मुझे अकेले घूमने की बहुत आदत थी। हम एक साथ बाहर जाते हैं और इस दौरान लोग हमारे ऊपर अधिक ध्यान देते हैं। ”
उन्होंने आगे कहा था कि मैं लोगों से मिल रही इस अटेंशन को लेकर सहज नहीं हूं, लेकिन मैं बस इसकी आदत डालने की कोशिश कर रहा हूं। वर्कफ्रंट की बात करे तो अभिनेता करीना कपूर के साथ 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स', सारा अली खान के साथ होमी अदजानिया की फिल्म 'मर्डर मुबारक' और बहुप्रतीक्षित सीरीज 'मिर्जापुर 3' में नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- Genelia Deshmukh: क्यों खुद को आठ साल की बच्ची मानती हैं जिनेलिया, रितेश के नहले के जवाब में मारा ये दहला