बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता विजय वर्मा अपने अभिनय और फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों वे अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान विजय ने अपने और तमन्ना के रिश्ते को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन दोनों की काफी आदतें एक जैसी हैं।
Vijay Varma: तमन्ना की तारीफों के पुल बांधते नजर आए विजय वर्मा, बोले- 'बिल्कुल एक जैसे हैं हम दोनों'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि जब से विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के डेटिंग को लेकर खबरें सामने आई हैं, तब से दोनों के फैंस का उत्साह चरम पर है। ऐसे में फैंस इनसे जुड़ी हर चीज के बारे में जानना चाहते हैं। तमन्ना के बारे में बात करते हुए हाल ही में विजय वर्मा ने बताया, 'हम दोनों अलग-अलग सिनेमाई दुनिया से आते हैं, लेकिन हमारे बीच में बहुत सारी चीजें एक जैसी हैं'।
विजय वर्मा ने तमन्ना को लेकर आगे कहा, 'मुझे अभी काफी कुछ उनसे सीखना बाकी है। कितनी ही ऐसी चीजें हैं, जिन्हें वे एक अलग नजरिए से देखती हैं और समझती हैं। उनकी यही बातें हमारे रिश्ते को दिलचस्प बनाती हैं'। अभिनेता ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कहा, 'लोगों को हमारा रिश्ता एकदम चौंकाने वाला लगता है कि कैसे दो अलग दुनिया के लोग एक साथ आ रहे हैं, लेकिन हम दोनों के बीच में ऐसा कुछ भी नहीं है। हम दोनों बिल्कुल एक जैसे हैं। हमारे सोचने का तरीका, हमारे संस्कार और विश्वास एक जैसे हैं और वही सबसे ज्यादा मायने रखता है'।
Jaideep Ahlawat: बॉबी देओल संग काम करने की इच्छा रखते हैं जयदीप, पोस्ट साझा कर बांधे अभिनेता की तारीफों के पुल
विजय वर्मा ने कहा, 'हम दोनों बहुत ही मेहनती हैं और जब हमें सफलता मिलती है तो हम साथ में एक-दूसरे की खुशियों का जश्न मनाते हैं। आपके पास कोई ऐसा इंसान है, जिससे आप अपनी खुशियां बांट सकते हैं, ये अहसास ही अपने आप में बेहद खूबसूरत है'।
The Archies: मामा अभिषेक बच्चन ने बढ़ाया भांजे अगस्त्य का हौसला, 'द आर्चीज' की रिलीज से पहले दी ये सीख
इसके अलावा एक्टर ने अपने करियर को लेकर भी बात की और कहा, 'मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है कि मैंने सबकुछ हासिल कर लिया है। अभी तो बहुत काम करना है। बहुत आगे जाना है। आज मैं जहां हूं, उसके लिए मैंने काफी मेहनत की है और मैं खुश हूं। अभी मैं बीच रास्ते में हूं और काफी कुछ करना अभी बाकी है। अपने इस सफर में मुझे 'डार्लिंग' और 'दहाड़' जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने का मौका मिला है, इससे मैं बेहद खुश हूं'।
Chennai Floods: बचाव कार्य के बीच पुलिस के इस रवैये से नाराज हुईं एक्ट्रेस अदिति, CM स्टालिन पर भी फूटा गुस्सा