वैसे तो बॉलीवुड में हर कुछ दिनों में कोई न कोई नया चेहरा दिखता है, लेकिन इनमें से कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो पहली ही नजर में भा जाते हैं। ऐसा ही चेहरा है अभिनेत्री से गायिका बनीं विजेता पंडित का। विजेता पंडित ने फिल्म लव स्टोरी से बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी एक अलग ही पहचान बना ली। विजेता पंडित का जन्म 25 अगस्त 1967 में हुआ था। इस साल विजेता अपना 53वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। विजेता के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में...
कुमार गौरव के साथ 'फूलों के शहर' में घर बसाने के सपने देखा करती थीं ये अभिनेत्री, अब जी रही हैं ऐसी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
80 के दशक में विजेता बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हुआ करती थीं। विजेता पंडित का जन्म मुंबई के जाने माने संगीत घराने में हुआ। इनके पिता का नाम प्रताप नरेन पंडित है, जो जाने- माने संगीतकार हुआ करते थे। पंडित जसराज विजेता पंडित के चाचा हैं। ये सात भाई- बहन सुलक्षणा पंडित, ललित पंडित, संध्या पंडित, मनधीर पंडित, जतिन पंडित और माया पंडित हैं। इनकी बहन सुलक्षणा पंडित भी 1975 से 1988 तक के दौर की बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा हुआ करती थीं और भाई ललित और जतिन पंडित बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार हैं।
साल 1980 में मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्देशक राजेन्द्र कुमार अपने बेटे कुमार गौरव के बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रहे थे और वह उनके अपोजिट किसी नए चेहरे को लेना चाहते थे। जिसके बाद विजेता को कुमार गौरव के अपोजिट कास्ट किया गया। विजेता पंडित की डेब्यू फिल्म 'लव स्टोरी' 1981 में रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इस फिल्म के बाद से ही विजेता पंडित और कुमार गौरव की जोड़ी रियल लाइफ में भी बन गई। इसके बाद विजेता पंडित ने 15 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
फिल्म लव स्टोरी की शूटिंग के दौरान विजेता और कुमार गौरव एक दूसरे से प्यार करने लगे थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन कुमार गौरव के पिता राजेंद्र कुमार इस शादी के खिलाफ थे। दोनों परिवार के खिलाफ जाकर शादी नहीं करना चाहते थे इसलिए दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। इसके बाद 1984 में कुमार गौरव की शादी सुनील दत्त की बेटी नम्रता से हो गई। कुमार गौरव के साथ ब्रेकअप के बाद विजेता ने 4 सालों तक घर पर समय बिताया। इसके बाद 1985 में बनी फिल्म 'मोहब्बत' और 'मिसाल' से कमबैक किया।
हालांकि कमबैक के बाद विजेता को फिल्मों में सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद विजेता ने फिल्म निर्देशक समीर माकलन के साथ 1986 में शादी कर ली। लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और आपसी मतभेद के कारण दोनों अलग हो गए। भाईयों के संगीत से जुड़े होने की वजह से मशहूर गीतकार आदेश श्रीवास्तव का विजेता के घर पर आना जाना होता था और वह ललित और जतिन पंडित के बहुत अच्छे दोस्त भी हुआ करते थे इसलिए तलाक के बाद विजेता ने 1990 में आदेश श्रीवास्तव से शादी की। दोनों के दो बेटे अनिवेश श्रीवास्तव और अवितेश श्रीवास्तव भी हैं। विजेता के पति और मशहूर सिंगर आदेश श्रीवास्तव का निधन 2015 में हो गया था। जिसके बाद से विजेता की माली हालत भी बिगड़ गई। उनके ऊपर दोनों बच्चों को पालने की जिम्मेदारी थी। तभी से विजेता आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं।
पढ़ें: स्मृति ईरानी ने साझा किया 'कोकिलाबेन रैप' वीडियो, कुछ देर बाद हटाया, आखिर क्यों ?