फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्देशक विकास बहल पर छेड़छाड़ का आरोप, प्रोडक्शन हाउस ने निकाला बाहर

Thu, 06 Apr 2017 08:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Thu, 06 Apr 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
Vikas Bahl accused of molesting a girl, vikas bahl refutes the allegation
विकास बहल
निर्देशक और फेंटम फिल्म्स के पार्टनर विकास बहल पर उन्हीं के एक सहकरर्मी ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसके बाद विकास बहल को फैंटम फिल्म्स से बाहर निकाल दिया गया है।
Vikas Bahl accused of molesting a girl, vikas bahl refutes the allegation
विकास बहल
मुंबई मिरर में छपी एक खबर के मुताबिक, विकास बहल ने कुछ महीनों पहले अपनी गोवा ट्रिप के दौरान अपनी महिला सहकर्मी का उत्पीड़न किया। जैसे ही ये मामला बाहर आया उसे तुरंत ही फैंटम फिल्म्स के मालिकों अनुराग कश्यप, मधु मंटेना और विक्रमादित्य मोटवानी के सामने ले जाया गया। इसके बाद ये मामला इस प्रोडक्शन हाउस के पार्टनर रिलाएंस एंटरटेनमेंट के पास भेज दिया गया। इस मामले की जांच के लिए एक कमिटी बनाई गई जिसमें पीड़िता से भी बात की गई।
Vikas Bahl accused of molesting a girl, vikas bahl refutes the allegation
विकास बहल
वहीं इसी मामले पर नाम ना बताने की शर्त पर एक साझेदार ने बताया कि ऐसे एक दो नहीं बल्कि तीन पीड़ित हैं जिनकी बात सामने आई है और एक लड़की के साथ विकास बहल ने तब जबरदस्ती करने की कोशिश की जब कुछ महीने पहले वो गोवा गए थे। विकास बहल पिछले कुछ वक्त से खराब बर्ताव कर रहे हैं लेकिन इस बार प्रोडक्शन हाउस के मालिकों को कठोर एक्शन लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Bahl accused of molesting a girl, vikas bahl refutes the allegation
विकास बहल
हालांकि इसी प्रोडक्शन हाउस की एक मालिक मधु मंटेना ने इन आरोपों का खंडन किया है। वहीं इस बारे में प्रोडक्शन हाउस के मेंबर्स की तरफ से कोई बयान नहीं आया है और सभी ने चुप्पी साध रखी है।

वहीं विकास बहल ने भी इन आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन
Vikas Bahl accused of molesting a girl, vikas bahl refutes the allegation
विकास बहल
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम के मुताबिक, विकास बहल ने कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। मैं अभी भी कंपनी चला रहा हूं। ना ही इस तरह की कोई शिकायत एचआर में की गई और ना ही इस तरह की कोई कमिटी है। और जिस लड़की की बात आप कर रहे हैं कि मैंने उसके साथ गोवा में जबरदस्ती की वो मेरी कर्मचारी भी नहीं है। हां, हम अच्छे दोस्त हैं और साथ में काम किया है। मैं उससे पूछना चाहूंगा कि क्या मैंने कभी अपनी सीमा लांघी ? अगर उसे ऐसा लगता है तो मैं उसके साथ बैठूंगा और उससे बात करूंगा। अगर उसे दुख पहुंचा है मेरी वजह से या मेरी किसी बात से तो मैं उससे माफी मांगूंगा। मुझे ऐसा लगा रहा कि मैं ही पीड़ित बन गया हूं।'

बता दें कि विकास बहल कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'क्वीन' से चर्चा में आए। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का नेशनल अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने कई और फिल्में डायरेक्ट कीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed