फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikramaditya Motwani: विक्रमादित्य मोटवानी ने की भंसाली की जमकर तारीफ, साथ काम करने का अनुभव किया साझा

Wed, 04 Oct 2023 04:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 04 Oct 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
Vikramaditya Motwane Praised Sanjay Leela Bhansali Shared His Experience of working with Him
विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : social media

निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी अपनी शानदार फिल्मों की वजह से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह  'उड़ान', 'लुटेरा', 'ट्रैप्ड' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इन फिल्मों को समीक्षकों से काफी प्रशंसा मिली थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली के सहायक के रूप में की थी। 


ED Summons Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को ईडी का समन, ऑनलाइन गेमिंग मामले में छह अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया

Vikramaditya Motwane Praised Sanjay Leela Bhansali Shared His Experience of working with Him
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

भंसाली के साथ उन्होंने हम दिल दे चुके सनम और देवदास जैसी फिल्मों में काम किया है। हिमालयन फिल्म फेस्टिवल में अनुपमा चोपड़ा के साथ बातचीत में विक्रमादित्य मोटवाने ने बताया कि कैसे उन्होंने 'हम दिल दे चुके सनम' पर ढाई साल तक 16 घंटे काम किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे बड़ी बुनियादी सीख सेट पर तैयार होकर जाने की मिली।

Vikramaditya Motwane Praised Sanjay Leela Bhansali Shared His Experience of working with Him
विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : social media

आगे विस्तार से बताते हुए विक्रमादित्य ने कहा कि उन्होंने उनसे (भंसाली) योजना बनाना सीखा। चाहे इसे लिखना हो या शॉट ब्रेकडाउन। इसके अलावा, संगीत सेटिंग्स, बैकग्राउंड स्कोर और कोरियोग्राफी पर कैसे काम करना है यह भी सीखने को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikramaditya Motwane Praised Sanjay Leela Bhansali Shared His Experience of working with Him
विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : social media

फिल्मकार ने याद किया कि कैसे भंसाली ने उन्हें फिल्मांकन के दौरान हमेशा कैमरे के बगल में रहने का महत्व सिखाया था। विक्रमादित्य ने बताया कि कैसे एक निर्देशक कभी भी अपनी फिल्म के बारे में सोचना बंद नहीं करता है। उन्होंने कहा कि वह इस प्रक्रिया में उलझे नहीं रहते हैं और एक ही समय में कई प्रोजेक्ट पर काम करने का विकल्प चुनते हैं।

विज्ञापन
Vikramaditya Motwane Praised Sanjay Leela Bhansali Shared His Experience of working with Him
विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्रमादित्य मोटवानी के बैनर एंडोलन फिल्म्स ने दो प्रोजेक्ट्स के लिए स्टूडियो अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी की है, जिसमें 'Indi(r)a's Emergency' नाम की डॉक्यू-सीरीज भी शामिल है। इसके अलावा, वह सुनील गुप्ता और सुनेत्रा चौधरी की लिखी किताब 'ब्लैक वारंट - कन्फेशन्स ऑफ ए तिहाड़ जेलर' के सीरीज रूपांतरण पर भी सहयोग करेंगे।
Magpie-Kan khajura:  'मैगपाई' का हिंदी रूपांतरण करेगा सोनी लिव, यस स्टूडियोज ने सहयोग पर जताई खुशी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed