इन दिनों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ड्रग्स के मुद्दे को लेकर चर्चा में हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल आने के बाद इंडस्ट्री और इससे जुड़े सितारे लगातार निशाने पर हैं। साथ ही ड्रग्स के मुद्दे पर बॉलीवुड सितारों की राय भी बंटी हुई नजर आ रही है। इस बीच अब मशहूर निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट ने भी बॉलीवुड में ड्रग्स और वहां होने वाली पार्टियों के बारे में बड़ी बात बोली है।
बॉलीवुड की ड्रग्स पार्टियों पर विक्रम भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मेहमान अपनी पसंद से चुनते हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रम भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे पर विस्तार से बात की। विक्रम भट्ट ने कहा है कि यह कहना गलत होगा कि फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स का कोई इस्तेमाल नहीं होता है। अगर यह पूरी दुनिया में हो रहा है तो फिल्म इंडस्ट्री में भी होता है। साथ ही विक्रम भट्ट ने बॉलीवुड में होने वाली ड्रग्स पार्टियों का भी जिक्र किया है।
विक्रम भट्ट ने कहा, 'मैं कभी किसी ऐसी पार्टी में नहीं गया, जहां कोई ड्रग्स लेता हो। मैं बड़ी-बड़ी पार्टियों में गया हूं। किसी ने मुझसे एक बार कहा था कि कुछ पार्टियों में, ट्रे में अलग-अलग तरह के ड्रग्स रख कर मेहमानों को दिए जाते हैं। मेहमान अपनी पसंद का ड्रग्स खुद चुनते हैं। हालांकि, मैंने कभी भी पार्टियों में कुछ ऐसा होते हुए नहीं देखा।'
बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर विक्रम भट्ट ने कहा, 'मैं यह नहीं कह रहा हूं कि फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स का कोई इस्तेमाल नहीं होता है। अगर यह पूरी दुनिया में हो रहा है तो फिल्म इंडस्ट्री में भी होता है। यह बचकाना लगता है, कहने और विश्वास करने में कि ड्रग्स मात्र बॉलीवुड में लिया जाता हैं।' विक्रम भट्ट ने यह भी कहा कि धूम्रपान और शराब छोड़ने के बाद उन्होंने बॉलीवुड की पार्टियों में जाना बंद कर दिया है।
विक्रम भट्ट ने कहा, 'मुझे पार्टियों में जाना पसंद था जब मैं शराब पीता था और धूम्रपान करता था। हालांकि, मैंने काफी समय पहले शराब और सिगरेट छोड़ दी है।' विक्रम भट्ट के इन सभी बयानों की चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि हाल ही में अभिनेता रवि किशन ने संसद में बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे पर बात की। जिसका अभिनेत्री जया बच्चन ने करारा जवाब दिया। वहीं अभिनेत्री कंगना रणौत लगातार बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे पर बेबाकी से बोलती रहती हैं।
पढ़ें: अनुराग कश्यप ने कंगना रणौत से कहा- 'चीन पर कर लें चढ़ाई', भड़की अभिनेत्री के साथ शुरू हुई जुबानी जंग