फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सुशांत सिंह राजपूत के पैसों पर पार्टी किया करती थीं रिया चक्रवर्ती', फार्महाउस के पूर्व मैनेजर का बड़ा खुलासा

Fri, 18 Sep 2020 11:07 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 18 Sep 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty News: Sushant Singh Rajput case rhea started controlling sushant singh rajput farm houses former manager shocking revelation
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। तीन-तीन जांच एजेंसिया इस मामले को सुलझाने की कोशिश में लगी हैं। इस बीच सुशांत के फार्महाउस के पूर्व मैनेजर रईस ने मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। 

Rhea Chakraborty News: Sushant Singh Rajput case rhea started controlling sushant singh rajput farm houses former manager shocking revelation
सुशांत सिंह राजपूत और शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI और सुशांत का इंस्टाग्राम

एक निजी चैनल से बातचीत में रईस ने बताया है कि रिया चक्रवर्ती, सुशांत को कुछ हद तक कंट्रोल करने लगी थीं। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि सैमुअल मिरांडा, रिया की बातें माना करते थे। रईस ने बताया कि रिया का परिवार सुशांत के पैसों पर फार्महाउस में पार्टी किया करता था।

Rhea Chakraborty News: Sushant Singh Rajput case rhea started controlling sushant singh rajput farm houses former manager shocking revelation
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

रईस के मुताबिक, जिस घर में सुशांत की मौत हुई वो घर उन्हें बिलकुल पसंद नहीं था। इस बात को लेकर उनकी रिया और मैनैजर श्रुति मोदी से लड़ाई भी हुई थी। श्रुति, रिया के लिए जासूसी करती थीं। रिया जो भी ऐश करती थीं वो श्रुति, सुशांत से छिपा लिया करती थीं। रईस ने खुलासा किया कि रिया का भाई शौविक नशे में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty News: Sushant Singh Rajput case rhea started controlling sushant singh rajput farm houses former manager shocking revelation
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

अगले हफ्ते आएगी रिपोर्ट
 सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में दिल्ली एम्स के फॉरेंसिक विशेषज्ञ अगले सप्ताह सीबीआई को रिपोर्ट सौंपेंगे। बृहस्पतिवार को फॉरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कानूनी जांच के चलते रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। हालांकि, एम्स ने इस घटना में अपनी राय तय कर ली है, जिसे अगले सप्ताह सीबीआई से साझा किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि बगैर किसी संदेह के फॉरेंसिक बोर्ड की यह रिपोर्ट स्वीकार योग्य होगी।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty News: Sushant Singh Rajput case rhea started controlling sushant singh rajput farm houses former manager shocking revelation
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

फार्महाउस पर मिले नोट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत के पावना फार्महाउस से कुछ नोट्स मिले हैं। यह नोट्स अभिनेता द्वारा अप्रैल 2018 में लिखे गए थे। इन नोट्स में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने डेली रूटीन और जिदंगी से जुड़ी खास चीजों के बारे में लिखा था। 27 अप्रैल के एक नोट के अनुसार सुशांत ने लिखा था कि वह रात में ढाई बजे सोकर उठते थे, सुपरमैन चाय पीते थे और कोल्ड शॉवर लेते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार इन नोट्स से पता चलता है कि सुशांत सिंह राजपूत किसी ज्योतिष के नजदीक जा रहे थे। साथ ही वह स्मोकिंग छोड़ना चाहते थे। सुशांत सिंह राजपूत के 28 अप्रैल के नोट में फिल्म केदारनाथ की स्क्रिप्ट पढ़ने की बात भी लिखी है।

कंगना रणौत के 'सॉफ्ट पॉर्न' वाले बयान पर उर्मिला मातोंडकर का पलटवार, जवाब में कही ये बात

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed