अमर उजाला के ‘हिंदी हैं हम’ अभियान के तहत चर्चित फिल्म अभिनेता रंगनाथन माधवन 18 सितंबर को शाम 5 बजे अमर उजाला के पाठकों और प्रशंसकों से मुलाकात करने वाले हैं। इन दिनों माधवन अपने परिवार के साथ दुबई में हैं और वहीं से इंटरनेट के जरिए वह यह संवाद करेंगे।
#हिंदीहैंहम: आर माधवन आज कहेंगे दिल की बात, अमर उजाला फेसबुक पेज और यूट्यूब पर सीधा प्रसारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिल फिल्म ‘अलाईपायुथे’ से 20 साल पहले शुरू हुई माधवन की फिल्म यात्रा तमाम मील के पत्थर बना चुकी है। इन दिनों वह दुबई में अपने परिवार के साथ हैं। दुबई में उनकी एक नई वेब सीरीज की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। गौरतलब है कि देश में ओटीटी का घर घर तक प्रचार करने में उनकी सीरीज ‘ब्रीद’ ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। इस सीरीज का दूसरा सीजन हाल ही में अभिषेक बच्चन के साथ रिलीज हुआ। माधवन कहते हैं, ‘बदलते समय के साथ कदमताल करते रहना ही जीवन का असली लक्ष्य होना चाहिए।’
माधवन असल पैन इंडिया स्टार माने जाते हैं। सीधे लोगों के दिलों को छूने वाले उत्पादों के वह सबसे लोकप्रिय ब्रांड अंबेसडर हैं। कोरोना संक्रमण काल में ही उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘रहना हे तेरे दिल में’ के गानों के हजारों कवर वर्जन लोगों ने घरों में रहने के दौरान बना डाले। उनके इन प्रशंसकों में मशहूर गायक बी प्राक और तमाम दूसरे नए गायक शामिल हैं जिन्होंने उनके गानों के कवर वर्जन पिछले कुछ महीनों में बनाए। माधवन की लोकप्रियता किशोरों, युवाओं और प्रौढ़ हो चुके लोगों में एक सी है। यही वजह है कि दक्षिण भारत से लेकर हिंदी पट्टी तक अगर किसी एक कलाकार से दर्शकों का सीधा कनेक्शन है तो वह माधवन हैं।
माधवन बहुभाषी कलाकार हैं। फर्राटेदार हिंदी बोलते हैं, इसकी वजह उनकी परवरिश जमशेदपुर में होना है जहां उनके पिता टाटा स्टील में काम करते थे और मां थीं एक बैंक मैनेजर। उनकी मातृभाषा तमिल है। हिंदी व तमिल सिनेमा के तो वह सुपरस्टार हैं ही, तेलुगू सिनेमा में भी उनके नाम की तूती बोलती है। माधवन मानते हैं कि देश में लोगों के बीच देशाटन की प्रवृत्ति को फिर से विकसित करने की जरूरत है। सोशल मीडिया के चलते लोगों की घुमक्कड़ी कम हो गई है। अनजान लोगों से पहचान बनाने में लोग कतराने लगे हैं। वह उम्मीद करते हैं कि कोरोना पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया जाएगा और इसकी वैक्सीन आने के साथ ही लोग पहले की तरह ही फिर से घुलने मिलने लगेंगे।
अनलॉक शुरू होने के बाद माधवन अपने परिवार के साथ दुबई एक शूटिंग के सिलसिले में पहुंच चुके हैं। उनकी महात्वाकांक्षी फिल्म ‘रॉकेटरी’ पर भी फिर से काम जल्द ही शुरू होने की संभावना है। अतंर्राष्ट्रीय जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए इसरो के विश्वप्रसिद्ध वैज्ञानिक नंबी नारायणन के संघर्ष और उपलब्धियों पर बनी ये फिल्म एक साथ अंग्रेजी, हिंदी व अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज के लिए तैयार हो रही है।
पढ़ें: कोरोना की चपेट में आईं 'शादी मुबारक' की ये अभिनेत्री, पति और बेटे का भी होगा टेस्ट