सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vikram Gokhale Anniversary: महाराष्ट्र सरकार का नटश्रेष्ठ को नमन, रविवार को इस रास्ते को मिलेगा गोखले का नाम

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 25 Nov 2023 12:05 PM IST
सार

विक्रम गोखले का 77 की उम्र में 26 नवम्बर 2022 को पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। विक्रम गोखले के पहली पुण्यतिथि पर उनके नाम पर शहर के एक रास्ते का नाम नटश्रेष्ठ विक्रम गोखले मार्ग रखा जा रहा है।

विज्ञापन
Vikram Gokhale Anniversary Maharashtra government pays tribute to Natshreshtha this road will get his name
विक्रम गोखले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में अभिनेता सलमान खान के किरदार समीर के गुरु बनने वाले अभिनेता विक्रम गोखले की पहली पुण्यतिथि पर महाराष्ट्र सरकार ने उनके नाम पर शहर के प्रमुख रास्ते का नाम रखने का फैसला किया है। इस रास्ते के नामकरण समारोह में राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

Trending Videos
Vikram Gokhale Anniversary Maharashtra government pays tribute to Natshreshtha this road will get his name
विक्रम गोखले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिछले साल विक्रम गोखले का 77 की उम्र में 26 नवम्बर 2022 को पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। विक्रम गोखले के पहली पुण्यतिथि पर उनके नाम पर शहर के एक रास्ते का नाम नटश्रेष्ठ विक्रम गोखले मार्ग रखा जा रहा है। यह मार्ग अंधेरी पश्चिम के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के गेट नंबर चार  के बगल से सिंटा टावर की तरफ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Gokhale Anniversary Maharashtra government pays tribute to Natshreshtha this road will get his name
विक्रम गोखले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिछले महीने विजयदशमी के अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों की संस्था सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिन्टा) के टावर का उद्घाटन  उद्घाटन बीते जमाने की अभिनेत्री आशा पारेख ने किया था। विक्रम गोखले साल 2017 से 2022 तक सिन्टा के प्रेसिडेंट रहे। इस दौरान उन्होंने सिंटा के कलाकारों के हित  लिए कई अहम फैसले भी लिए।

BB17: 'अब परिवार के साथ नहीं देख सकते बिग बॉस', ईशा-समर्थ की अश्लील हरकतों पर फूटा काम्या पंजाबी का गुस्सा

Vikram Gokhale Anniversary Maharashtra government pays tribute to Natshreshtha this road will get his name
विक्रम गोखले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिवंगत अभिनेता विक्रम गोखले ने सिन्टा को एक एकड़ जमीन भी दान में दी थी। उन्होंने मराठी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक एकड़ जमीन दान में दी। सिन्टा से विक्रम गोखले का बहुत ही गहरा नाता रहा है इसलिए सिन्टा के पदाधिकारियों ने ही मिलकर सिन्टा टॉवर की तरफ आने वाले मार्ग  का नाम नटश्रेष्ठ विक्रम गोखले मार्ग रखने की महाराष्ट्र सरकार से पेशकश की।

Kantara 2: 'कांतारा 2' के फर्स्ट लुक की रिलीज डेट से उठा पर्दा, ऋषभ शेट्टी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

विज्ञापन
Vikram Gokhale Anniversary Maharashtra government pays tribute to Natshreshtha this road will get his name
विक्रम गोखले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रविवार की सुबह महाराष्ट्र सरकार के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नटश्रेष्ठ विक्रम गोखले मार्ग  का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर अनुपम खेर, परेश रावल, मुकेश ऋषि, सचिन खेडेकर, राहुल देव, मुग्धा गोडसे, मनोज जोशी, अमित बहल, अयूब खान, राजश्री सचदेव, दर्शन जरीवाला व तमाम दूसरे कलाकारों के उपस्थित रहने की संभावना है।

Friday Box Office Report: पर्दे पर आमने सामने मामा-भतीजी, जानें टाइगर 3 को टक्कर देने में कितनी सफल रही फर्रे?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed