सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vikram Vedha Box Office Collection: चौथे दिन विक्रम वेधा की कमाई में बड़ी गिरावट, महज इतना रहा कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 03 Oct 2022 10:40 PM IST
विज्ञापन
Vikram Vedha Box Office Collection Day 4 Hrithik Roshan Saif Ali Khan
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'विक्रम वेधा' का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। बड़े स्टार होने की वजह से फिल्म से अच्छी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन बिग बजट की इस फिल्म की शुरुआत ही धीमी रही। फिल्म ने पहले दिन दो अंकों में अपनी शुरुआत तो की लेकिन ऋतिक जैसे स्टार के साथ ये आंकड़े फिट बैठते नजर नहीं आए। 

 

Bigg Boss 16: सिंगिंग ही नहीं एक्टिंग में भी माहिर हैं अब्दु रोजिक, इन म्यूजिक वीडियो में दिखाया हुनर


 
Trending Videos
Vikram Vedha Box Office Collection Day 4 Hrithik Roshan Saif Ali Khan
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म का तीन दिनों का कलेक्शन 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। पहले वीकेंड में यह फिल्म महज 37.59 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी। वहीं, चौथे दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को फिल्म की कमाई में ओपनिंग डे की तुलना में 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। अब तक आंकड़ों के अनुसार चौथे दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 43.09 करोड़ रुपये हो गया है।

Bollywood: माता रानी के दरबार पर लगा बॉलीवुड का तांता, देवी मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे कई बड़े सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Vedha Box Office Collection Day 4 Hrithik Roshan Saif Ali Khan
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि विक्रम वेधा साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन भी पुष्कर और गायत्री ने किया है। मूल फिल्म में वेधा के किरदार में विजय सेतुपति दिखे थे, जबकि विक्रम का रोल आर माधवन ने निभाया था। साउथ की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म की वजह से विजय सेतुपति की फैन फॉलोइंग हिंदी पट्टी में भी काफी ज्यादा बढ़ गई थी।

Photos Of The Day: सपना पर चढ़ा गरबा का रंग और अवनीत की खूबसूरती ने ठगा दिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Vikram Vedha Box Office Collection Day 4 Hrithik Roshan Saif Ali Khan
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक ने इस फिल्म से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इससे पहले वह आखिरी बार फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, सैफ अली खान फिल्म 'बंटी बबली 2' में रानी मुखर्जी के साथ लीड रोल में दिखे थे। यह फिल्म लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आई थी।

Amitabh@80: बीच कोरोना सुबह पांच बजे शूटिंग के लिए पहुंचे अमिताभ, लंच में सबके साथ बैठकर खाए सैंडविच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed