रिलीज से पहले ही तमाम कथित फिल्म रिव्यूज में चार, साढ़े चार और पांच स्टार तक पाने वाली रिलायंस एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘विक्रमवेधा’ ने पहला हफ्ता खत्म होते होते ही बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेक दिए हैं। फिल्म का कलेक्शन पहले हफ्ते में ऋतिक रोशन की ही फिल्मों ‘सुपर 30’ और ‘काबिल’ तक भी पहुंचता नहीं दिख रहा। फिल्म का कलेक्शन रिलीज के सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को दोपहर और शाम के शोज में तेजी से गिरा है और शुरुआती रुझान के मुताबिक ये फिल्म पहले हफ्ते के आखिरी दिन करीब तीन करोड़ रुपये ही कमाती दिख रही है। फिल्म के पहले हफ्ते के कलेक्शन को देखते हुए इसका फ्लॉप होना तय हो गया है। ये बीते 10 साल में ऋतिक रोशन की दूसरी बड़ी फ्लॉप फिल्म है।
Vikram Vedha Week 1: ‘विक्रम वेधा’ पहले हफ्ते में ही ढेर, बीते 10 साल में फ्लॉप होने वाली ऋतिक की दूसरी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जैसा प्रचार, एक जैसा नतीजा
फिल्म ‘विक्रमवेधा’ के प्रचार की बोहनी ठीक उसी गलत तरीके से हुई जिस तरीके से आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की हुई। दोनों फिल्मों की कहानियों के बारे में इनकी मार्केटिंग और प्रचार एजेंसियों ने सिनेमा के आखिरी दर्शक तक फिल्म की बात पहुंचने ही नहीं दी। आमिर और ऋतिक के गिने चुने इंटरव्यूज हुए। अधिकतर मेट्रो शहरों तक सीमित रहे दोनों फिल्मों के प्रचार ने फिल्म को पहले हफ्ते में बहुत तगड़ा नुकसान पहुंचाया। हिंदी अखबार पढ़कर हिंदी फिल्म देखने का फैसला करने वालों को आखिर तक दोनों फिल्मों के बारे में कुछ खास पता नहीं चला। यही वजह रही कि जिस फिल्म की ओपनिंग इसकी टीम के लोग शुक्रवार की सुबह 18 करोड़ रुपये बता रहे थे, उसका आंकड़ा शनिवार के फाइनल आंकड़े आने के बाद बमुश्किल 10 करोड़ के पार जा सका।
Alia Bhatt: रणबीर कपूर के प्यार में खोईं आलिया भट्ट, फैंस के साथ साझा कीं रोमांटिक तस्वीरें
पहले वीकएंड में नहीं बने 50 करोड़
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म ‘विक्रमवेधा’ इसी नाम की तमिल फिल्म की रीमेक है। फिल्म ने पहले शुक्रवार को 10.58 करोड़ रुपये, शनिवार को 12.51 करोड़ रुपये, रविवार को 13.85 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म पहले वीकएंड में ही 50 करोड़ का आंकड़ा चूकी तो इसका आगे का सफर मुश्किल होना तय हो गया। बीते 10 साल में फिल्म ‘मोहेंजो दारो’ के बाद ऋतिक रोशन की ये दूसरी फिल्म है जो पहले वीकएंड पर 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी।
Kamal Haasan: राजराजा चोलन के समय में नहीं थी हिंदू धर्म की अवधारणा, कमल हासन के इस बयान से मचा बवाल
पहले हफ्ते में 58 करोड़ पर हांफी फिल्म
इसके बाद फिल्म ने सोमवार से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ खो दी। सोमवार को 5.39 करोड़ रुपये कमाने के बाद फिल्म ने मंगलवार को 5.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दशहरा की छुट्टी के दिन बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा उछाल भी दिखा लेकिन त्योहार के दिन 7.21 करोड़ रुपये की कमाई काफी कम मानी गई। गुरुवार को फिल्म की कमाई बीते दिन के मुकाबले आधे से भी ज्यादा कम होती दिख रही है। शुरुआती रुझान के मुताबिक फिल्म गुरुवार को बमुश्किल तीन करोड़ रुपये कमाती दिख रही है। इस आंकड़े को मिलाकर भी फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 58.31 करोड़ रुपये पर ही अटक गया है।
Amitabh Bachchan: क्या सच में अमिताभ बच्चन को बूढ़ा मानती हैं जया? जानिए किस वजह से कही थी ऐसी बात
बीते 10 साल की दूसरी फ्लॉप
बीते 10 साल में फिल्म ‘विक्रमवेधा’ की रिलीज से पहले ऋतिक रोशन की सिर्फ एक फिल्म ने पहले हफ्ते में 75 करोड़ रुपये से कम की कमाई की और वह फिल्म थी निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोहेंजो दारो’। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में सिर्फ 51.18 करोड़ रुपये की कमाई की थी और फ्लॉप हो गई थी। अब पुष्कर और गायत्री निर्देशित फिल्म ‘विक्रम वेधा’ भी उसी हश्र को प्राप्त होती दिख रही है। इस फिल्म का कलेक्शन पहले हफ्ते में ‘मोहेंजो दारो’ से थोड़ा अधिक करीब 58.31 करोड़ रुपये ही होता दिख रहा है। और, इस शुक्रवार को मुकाबले में कोई बड़ी फिल्म न होने के बावजूद इसका कलेक्शन दूसरे वीकएंड पर बहुत ज्यादा सुधरने की उम्मीद नहीं है।
Phone Bhoot: इस दिन रिलीज होगा कैटरीना कैफ की फिल्म का ट्रेलर, जानिए सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी 'फोन भूत'