फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Sheetal Wedding: कोर्ट मैरिज के बाद कब सात फेरे लेंगे विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर? अभिनेता बोले- वक्त मिलेगा तब करेंगे

Tue, 15 Feb 2022 09:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 15 Feb 2022 09:47 PM IST
विज्ञापन
Vikrant Massey confirmed that his and Sheetal Thakur marriage will be private and will be told when it will happen
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता विक्रांत मैसी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ शादी रचा चुके हैं। विक्रांत और शीतल ने वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाई है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने अपने वर्सोवा के घर में ही शादी रजिस्टर करवाई है। इसके बाद दोनों की फैमिली साथ में नजर आई और एक छोटा सा रियूनियन हुआ। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिसमें विक्रांत और शीतल की रीति-रिवाज वाली शादी की बात की जा रही है। इन सबके बीच विक्रांत मैसी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेता ने शीतल के साथ अपनी शादी की योजना पर खुलकर बात की है।

विक्रांत मैसी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनका ग्रैंड वेडिंग करने का कोई प्लान नहीं है। वह अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखेंगे। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता उनकी फिल्में और निर्माता हैं और वह उन्हें पूरा करने में बिजी हैं।

Vikrant Massey confirmed that his and Sheetal Thakur marriage will be private and will be told when it will happen
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत मैसी ने कहा, ‘मेरा पहला प्यार और मेरी पहली प्राथमिकता हमेशा मेरे निर्माता हैं। कोविड का ये स्टार्ट-स्टॉप, लॉकडाउन, फिर आंशिक लॉकडाउन, नाईट कर्फ्यू, इन सब के चलते मेरे प्रोड्यूसर्स का काफी नुकसान हुआ है। इसलिए वे मेरा पहला प्यार हैं और मेरी प्राथमिकता वहां जाकर उन काम को पूरा करना है।’

Vikrant Massey confirmed that his and Sheetal Thakur marriage will be private and will be told when it will happen
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे उन्होंने कहा, ‘शादी के लिए जब वक्त मिलेगा तब कर लेंगे। और जब कर लेंगे तब आपको पता भी चल जाएगा।' इस दौरान अभिनेता ने ये भी बताया कि वह निजी व्यक्ति हैं। उन्होंने मीडिया में कभी अपनी पर्सनल लाइफ को आने नहीं दिया और ऐसा आगे भी नहीं होगा। इसी वजह से उन्हें ऐसा लगता है जैसा चल रहा है वैसा आगे भी चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant Massey confirmed that his and Sheetal Thakur marriage will be private and will be told when it will happen
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत मैसी शीतल ठाकुर की कोर्ट मैरिज के बाद कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिसमें दोनों की शादी की डेट को लेकर दावा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर 18 फरवरी को रीति-रिवाज के साथ सात फेरे ले सकते हैं, जो अब विक्रांत के इंटरव्यू के बाद गलत लग रही है। वहीं, कुछ में दावा किया है कि विक्रांत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गैसलाइट’ की शूटिंग खत्म करके शीतल ठाकुर संग सात फेरे लेंगे।

विज्ञापन
Vikrant Massey confirmed that his and Sheetal Thakur marriage will be private and will be told when it will happen
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत और शीतल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के पहले सीजन में एक साथ काम किया था। चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विक्रांत और शीतल ने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में प्राइवेट रोका समारोह किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed