{"_id":"62acc89c97e7ab3b6d792337","slug":"vikrant-rona-official-trailer-out-23-june-kiccha-sudeep-film-releasing-on-28-july-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikrant Rona Trailer: इस दिन रिलीज होगा किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोना' का ट्रेलर, मिस्ट्री थ्रिलर होगी फिल्म ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikrant Rona Trailer: इस दिन रिलीज होगा किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोना' का ट्रेलर, मिस्ट्री थ्रिलर होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विक्रांत रोना फिल्म
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सिनेमा के चर्चित अभिनेता किच्चा सुदीप इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतिक्षीत फिल्म 'विक्रांत रोना' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि इससे पहले मेकर्स फिल्म से जुड़ी छोटी-छोटी अपडेट के जरिए दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, पहले फिल्म की एक शानदार झलक के साथ सॉन्ग भी रिलीज किया गया था, वहीं अब इस फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है।
2 of 4
विक्रांत रोना
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में दिखेंगे 3डी विजुअल
किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोना' एक मिस्ट्री थ्रिलर होगी। इस 3डी विजुअल फिल्म को सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। कुछ समय पहले वीडियो क्लिप के माध्यम से 'विक्रांत रोना' की शानदार झलक पेश की गई थी, जिसने फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी थी।
3 of 4
विक्रांत रोना
- फोटो : सोशल मीडिया
स दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
फिल्म 'विक्रांत रोना' के मेकर्स ने इसके ऑफिशियल ट्रेलर को जारी करने के लिए 23 जून की तारीख निर्धारित की है। किच्चा सुदीप ने पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। हाल ही में रिलीज किए गए इसके गाने 'रा रा रक्कम्मा' में जैकलीन और किच्चा सुदीप दोनों ही जबरदस्त परफॉर्मेंस देते नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विक्रांत रोना
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
किच्चा सुदीप स्टारर फिल्म 'विक्रांत रोना' में अभिनेता के अपोजिट जैकलीन फर्नांडिज नजर आने वाली हैं। इसके अलावा फिल्म में रविशंकर गौड़ा, निरुप भंडारी, वासुकी वैभव और मधुसूदन राव भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। अनूप भंडारी के निर्देशन में बनी 'विक्रांत रोना' 28 जुलाई, 2022 को रिलीज के लिए तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।