फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vinod Khanna: करियर की शुरुआत में खलनायक बने थे विनोद खन्ना, फिर एवरग्रीन हिट हीरो बनकर इंडस्ट्री में चमके

Thu, 27 Apr 2023 09:37 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 27 Apr 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
Vinod Khanna Death Anniversary Know Some Unknown Facts About Actor Life And Career
विनोद खन्ना - फोटो : Amar ujala

विनोद खन्ना बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हुआ करते थे। एक्टर का जन्म छह अक्टूबर 1946 को पेशाबर(पाकिस्तान) में हुआ था।  एक्टर का जन्म एक हिंदू फैमिली ताल्लुक रखते थे। विनोद खन्ना की तीन बहने और एक भाई हैं। विनोद के जन्म के बाद भारत और पाकिस्तान का पार्टिशन हो गया था, जिसके बाद उनके परिवार ने पेशावर छोड़ दिया था और सभी लोग मुंबई शिफ्ट हो गए थे। 

Vinod Khanna Death Anniversary Know Some Unknown Facts About Actor Life And Career
विनोद खन्ना - फोटो : social media

कई फिल्मों में किए विलेन के किरदार
विनोद ने अपनी पढ़ाई सेंट मैरी स्कूल मुंबई से की थी, यहां पर उन्होंने सिर्फ दूसरी क्लास तक पढ़ाई की थी। इसके बाद वह दिल्ली ट्रांसफर हो गए थे। साल 1957 में एक्टर का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। वहां, से उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी। एक्टर ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई सैयद नम कॉलेज, मुंबई से की थी। एक्टर क्रिकेट खेलने के बहुत शौकीन थे। उन्होंने टेस्ट प्लेयर के साथ काफी क्रिकेट खेला है। विनोद को पहली बार सुनील दत्त ने उनकी ग्रेजुएशन के बाद देखा था, जिसके बाद उन्होंने सुनील दत्त की फिल्म मन के मीत(1968) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में विनोद एक विलेन के किरदार में नजर आए थे और सोम दत्त नायक के किरदार में दिखाए गए थे। यह फिल्म साउथ की कुमारी पेन की रीमेक थी। अपने करियर के शुरुआती दिनों में विनोद ने कई सपोर्टिंग और विलेन के किरदार अदा किए हैं। उन्होंने पुरब और पश्चिम, सच्चा झूठा, आन मिलो सजना, मस्तान, मेरा गांव मेरा देश, मेरे अपने और ऐलान जैसी फिल्मों में उन्होंने सपोर्टिंग और विलैन के किरदार निभाए हैं। 

Vinod Khanna Death Anniversary Know Some Unknown Facts About Actor Life And Career
विनोद खन्ना - फोटो : social media

सफलता के शिखर पर आध्यात्मिक रास्ते पर निकल पड़े थे विनोद
विनोद को पहली बार फिल्म हम तुम और वो में लीड किरदार निभाने का मौका मिला था और फिल्म गुलजार की फिल्म मेरे अपने में भी एक्टर को मुख्य किरदार मिला था। इन दोनों फिल्मों में एक्टर के ऑपोजिट भारती विष्णुवर्धन नजर आईं थी। इसके बाद विनोद खन्ना ने कई बेहतरीन फिल्मों में लीड किरदार अदा किया है, जिसमें अचानक, इम्तिहान, रोटी कपड़ा मकान, मजबूर, अमर अकबर एंथनी जैसी फिल्में है और उन्होंने इन फिल्मों में अच्छी सफलता हासिल की है। सफलता के शिखर पर पहुंच कर साल 1982 में एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना थी। उस दौरान वह आध्यात्मिक गुरु रजनीश(ओशो) की शरण में चले गए थे। उस आश्रम में एक्टर बर्तन धोने और माली का काम किया करते थे। उसके बाद उन्होंने साल 1987 में फिल्मी इंसाफ से इंडस्ट्री में वापसी की थी। आपको बता दें कि एक्टर राजेश खन्ना के बहुत बड़े फैन थे। उन्होंने उनके साथ भी कई फिल्में की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vinod Khanna Death Anniversary Know Some Unknown Facts About Actor Life And Career
विनोद खन्ना - फोटो : social media

राजनीतिक पार्टी का हिस्सा थे विनोद
साल 1997 में एक्टर ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी और उसके अगले साल उन्हें गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुना गया था। साल 1999 में वह उसी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए फिर से चुने गए थे। उसके बाद वह कल्चरल और टूरिज्म के लिए यूनियन मिनिस्टर चुने गए थे। 

Fireflies Trailer: फैंटेसी ड्रामा सीरीज फायरफ्लाइज का ट्रेलर रिलीज, जी5 पर इस दिन होगी रिलीज

विज्ञापन
Vinod Khanna Death Anniversary Know Some Unknown Facts About Actor Life And Career
विनोद खन्ना - फोटो : social media

लंबी बीमारी से जूझ रहे थे विनोद
एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उन्होंने गीतांजलि से साल 1971 में शादी की थी। कपल के दो बेटे हैं, जिसे से एक काम नाम राहुल है और दूसरे का नाम अक्षय है। अक्षय बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। साल 1985 में कपल का तलाक हो गया था। उसके बाद साल 1990 में कविता दफ्तरी से शादी की थी। विनोद खन्ना साल 2017 की अप्रैल में काफी ज्यादा बीमार हो गए थे, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। एक्टर काफी वक्त तक अस्पताल में भर्ती रहे थे और 27 अप्रैल को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं, आज उनकी पुण्यतिथि है। एक्टर ब्लैडर कैंसर से जूझ रहे थे। 

दुखदः नहीं रहे मलयालम एक्टर मामूकोया, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed