फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विनोद मेहरा की बेटी ने छोटी सी उम्र में खो दिया पापा का साथ, बोल्डनेस में देती हैं सबको मात

Wed, 13 Feb 2019 06:25 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 13 Feb 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
Vinod Mehra Birthday Special Know About His Daughter Soniya Mehra
Soniya Mehra - फोटो : instagram
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दिलों की जीतने वाले अभिनेता विनोद मेहरा ने अपने फिल्मी सफर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। दर्शकों और उनके फैंस ने फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहा भी। हालांकि बहुत कम उम्र में बॉलीवुड ने उन्हें खो दिया। आज उनका 74वां जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको विनोद मेहरा की बेटी सोनिया के बारे में बताते हैं। 
Vinod Mehra Birthday Special Know About His Daughter Soniya Mehra
vinod mehra - फोटो : file photo
2 दिसंबर 1988 को जन्मीं सोनिया, विनोद और उनकी तीसरी पत्नी किरण की बेटी हैं। आपको बता दें कि विनोद ने तीन शादियां की थीं। उनकी पहली शादी मीना बोरका और दूसरी शादी बिंदिया गोस्वामी से हुई थी। आज उनकी बेटी भी बॉलीवुड में अपने कदम जमाने में लगी हुईं हैं। 
Vinod Mehra Birthday Special Know About His Daughter Soniya Mehra
Soniya Mehra - फोटो : instagram
विनोद के निधन के बाद सोनिया का पालन-पोषण उनके नाना-नानी के यहां केन्या में हुआ। सोनिया की पढ़ाई केन्या और लंदन में हुई है। सोनिया ने 8 साल की उम्र में एक्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। इस दौरान लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामेटिक आर्ट्स के एक्टिंग एग्जामिनेशन में उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला था। 17 साल की उम्र में वो मुंबई आ गईं और अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट एक्टर प्रीपेयर्स से 3 महीने का कोर्स किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vinod Mehra Birthday Special Know About His Daughter Soniya Mehra
Soniya Mehra - फोटो : instagram
आपको बता दें कि हीरोइन होने के साथ-साथ सोनिया एक ट्रेंड डांसर भी हैं। सोनिया ने साल 2007 में निर्देशक अनंत महादेवन की फिल्म 'विक्टोरिया नं. 203' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में सोनिया के अलावा अनुपम खेर, ओम पुरी, जिमी शेरगिल और जॉनी लीवर भी अहम किरदार में थे। सोनिया ने अब तक करीब 4 फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन
Vinod Mehra Birthday Special Know About His Daughter Soniya Mehra
Soniya Mehra - फोटो : instagram
उन्हें आखिरी बार फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' (2014) में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने तान्या कपूर नाम का किरदार निभाया था। फिल्मों के साथ-साथ सोनिया टीवी पर भी काम कर चुकी हैं। एमटीवी के कई प्रोग्राम्स (एमटीवी ग्राइंड, एमटीवी न्यूज और एमटीवी स्टाइल चेक) में वो बतौर वीजे नजर आ चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed