बतौर बाल कलाकार बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विनोद मेहरा की आज पुण्यतिथि है। 30 अक्टूबर 1990 को महज 45 साल की उम्र में विनोद मेहरा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। विनोद मेहरा ने एक हीरो के तौर पर अपने करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म 'एक थी रीता' से की थी। इसमें उनके साथ अभिनेत्री तनुजा थीं।
विनोद मेहरा की मां ने रेखा को धक्के दे निकाला था बाहर, पहली बार ससुराल पहुंचीं तो हुआ ऐसा बर्ताव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनोद मेहरा के फिल्मी करियर की गाड़ी की रफ्तार ठीक चल रही थी इसी बीच उनकी मां को उनकी शादी की चिंता सताने लगी। विनोद अपनी मां से बहुत प्यार करते थे। मां की पसंद से ही उन्होंने मीना ब्रोका नाम की लड़की से शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद विनोद मेहरा को दिल का दौरा पड़ा। वो ठीक तो हो गए लेकिन उनका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था।
विनोद मेहरा का दिल अपनी हीरोइन बिंदिया गोस्वामी पर आ गया। उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना बिंदिया से शादी कर ली। बाद में उन्होंने पहली पत्नी मीना को तलाक दे दिया। विनोद मेहरा और बिंदिया का रिश्ता भी ठीक नहीं चला। इसी बीच बिंदिया गोस्वामी ने विनोद मेहरा को छोड़ निर्देशक जेपी दत्ता से शादी कर ली। बिंदिया के जाने के बाद विनोद मेहरा काफी समय तक सिंगल रहे।
विनोद मेहरा और रेखा के बीच अफेयर की खबरों ने उस दौरान खूब सुर्खियां बटोरी। यासीर उस्मान की किताब 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' के मुताबिक, विनोद मेहरा ने रेखा से शादी की थी। यह शादी कोलकाता में हुई थी। इसके बाद विनोद मेहरा, रेखा को अपने घर ले गए लेकिन विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा ने रेखा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया। रेखा जब विनोद मेहरा के घर पहुंची तो उन्होंने सास के पैर छूने चाहे लेकिन कमला मेहरा ने रेखा को धक्का दे दिया।
कमला ने रेखा को घर में घुसने नहीं दिया। इस दौरान उन्होंने रेखा को खूब खरी खोटी सुनाई और गालियां दीं। उस वक्त विनोद मेहरा ने रेखा से उनके घर चले जाने के लिए कहा। बाद में यह रिश्ता टूट गया। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं। विनोद मेहरा ने तीसरी शादी 1988 में किरण नाम की लड़की से की थी। शादी के दो साल बाद ही उनकी मौत हो गई। किरण और विनोद के दो बच्चे हुए- बेटा रोहन और बेटी सोनिया। ये दोनों ही आज इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
विनोद मेहरा की पुण्यतिथि और 'टर्मिनेटर डार्क फेट' का प्रीमियर रद्द, ये हैं मनोरंजन जगत की 5 खबरें