फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सात वचन निभाने की खाई कसमें

Sat, 21 Oct 2017 11:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sat, 21 Oct 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli and Anauksha Sharma take seven vows of marriage
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Manyawar
क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने आखिरकार एक-दूसरे से सात वादे कर ही लिए। जी हां, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के परंपरागत भारतीय परिधानों में एक-दूसरे को सात वचन दिए हैं और हमेशा साथ निभाने की कसमें खाई हैं। जानें, कब किया दोनों ने ऐसा...
Virat Kohli and Anauksha Sharma take seven vows of marriage
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Manyawar
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक-दूसरे का साथ निभाने की ये कसमें भारतीय परिधान निर्माता कंपनी मान्यवर के ऐड की शूटिंग के दौरान खाई हैं। ये ऐड टीवी पर जल्द ही दिखाई भी देगा। आगे जानें, कौन कौन सी कसमें खाईं दोनों ने...
Virat Kohli and Anauksha Sharma take seven vows of marriage
मान्यवर का ऐड - फोटो : Manyawar
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों मान्यवर के ऐड में दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक शादी में पहुंचे हैं और तभी दूल्हा-दुल्हन को एक-दूसरे से शरारत करते हुए देखते हैं। इस बीच अनुष्का शर्मा ने विराट से पूछा कि दोनों के बीच क्या बातें हो रही हैं, तो विराट उन्हें बताते हैं कि दोनों एक-दूसरे से वादे कर रहे हैं। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से सात वादे किए। जानें, कौन से वादे...
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli and Anauksha Sharma take seven vows of marriage
अनुष्का शर्मा - फोटो : Manyawar
विराट कोहली बोलते हैं- 'मैं वचन देता हूं कि महीने के 15 दिन खाना मैं बनाउंगा'। इसके बाद अनुष्का बोलती हैं, 'और मैं वचन देती हूं कि जैसा भी खाना तुम बनाओगे, खा लूंगी।' इसके बाद दोनों ने दिलचस्प वादे किए, खासकर फिटनेट को लेकर...
विज्ञापन
Virat Kohli and Anauksha Sharma take seven vows of marriage
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा बोलती हैं कि मैं तुम्हारे पासवर्ड अपने दिल में संभाल कर रखूंगी। वहीं, विराट बोलते हैं कि मैं तुम्हारे लिए खुद को फिट रखूंगा। इसके जवाब में अनुष्का बोलती हैं कि फिट न भी रहोगे, तो भी चलेगा।

पहली ही जंग में आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार' से आगे निकली अजय की 'गोलमाल अगेन'

देखें-ऐड...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed