फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के छह महीने बाद अब जाकर साथ रह पाएंगे विराट-अनुष्का, इस देश में बिताएंगे रोमांटिक पल

Fri, 22 Jun 2018 05:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli And Anushka Sharma Plan To Spend More Time Together
virat anushka
क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने करियर के सबसे अहम पड़ाव पर हैं। काम की वजह से वे काफी व्यस्त भी रहते हैं। फिर भी दोनों की पूरी कोशिश रहती है कि वे ज्यादा से ज्यादा वक्त साथ में बिताएं। शूटिंग ना हो रही हो, तो अनुष्का विराट का मैच देखने स्टेडियम चली जाती हैं। अगर कोई मैच ना हो तो विराट अनुष्का की फिल्म के सेट पर पहुंच जाते हैं।


 
Virat Kohli And Anushka Sharma Plan To Spend More Time Together
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
अब इस लोकप्रिय जोड़ी ने साथ रहने के लिए एक शानदार प्लान बनाया है। दोनों ने फैसला किया है कि साल के तीन हफ्ते वे दोनों कोई काम नहीं करेंगे। उन तीन हफ्तों को वे एक दूसरे के साथ ही बिताएंगे। साल के उन 21 दिनों में वे चाहें घर पर रहें या किसी ट्रिप पर जाएं, पर यह तय है कि वे उस वक्त के लिए कोई प्रोफेशनल करार नहीं करेंगे ।

 
Virat Kohli And Anushka Sharma Plan To Spend More Time Together
virat anushka
दरअसल, शादी के बाद दोनों एक महीने भी साथ नहीं रह पाए थे। इटली में शादी के बाद दोनों ने इसी देश में हनीमून मनाया। फिर मुंबई, दिल्ली में रिसेप्शन के बाद साउथ अफ्रीका रहे। वहां पांच दिन साथ रहने के बाद अनुष्का भारत आ गईं। विराट कोहली वहीं रुक गए क्योंकि वहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका क्रिकेट टूर्नामेंट था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli And Anushka Sharma Plan To Spend More Time Together
virat kohli and anushka sharma
शादी के छह महीने बाद भी दोनों 10 दिन तक भी साथ नहीं रह पाए। विराट जहां आईपीएल में व्यस्त हो गए तो वहीं अनुष्का फिल्म 'सूई धागा' और 'जीरो' की शूटिंग में मशगूल रहीं। अब अनुष्का शर्मा ने दोनों ही फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है। संभव है कि वह पति विराट कहोली के साथ इंग्लैंड ट्रिप पर रवाना हो जाएं जहां क्रिकेट सीरीज होने वाली है। 

 
विज्ञापन
Virat Kohli And Anushka Sharma Plan To Spend More Time Together
Virushka
वैसे तो विराट कोहली क्रिकेट की प्रैक्टिस और मैच में बिजी होंगे। मगर अनुष्का वहां होंगी तो जाहिर है मैच के बीच मिलने वाला वक्त दोनों साथ बिता पाएंगे। अगस्त में इंग्लैंड से लौटकर अनुष्का अपनी फिल्मों के प्रमोशन और होम प्रोडक्शन फिल्म 'कनेडा' के निर्माण में व्यस्त हो जाएंगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed