{"_id":"5c53cbb3bdec224c7f23c466","slug":"virat-kohli-and-ms-dhoni-wifes-anushka-sharma-and-sakshi-dhoni-were-classmates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कूल के दिनों से दोस्त हैं अनुष्का शर्मा और धोनी की पत्नी साक्षी, ये तस्वीरें हैं सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्कूल के दिनों से दोस्त हैं अनुष्का शर्मा और धोनी की पत्नी साक्षी, ये तस्वीरें हैं सबूत
Fri, 01 Feb 2019 10:12 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी, दोनों ही देश की जानी-मानी शख्सियतों में से एक हैं। अनुष्का शर्मा जहां भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी हैं वहीं साक्षी के पति एमएस धोनी हैं। इसके अलावा इन दोनों के बीच एक और चीज खास है जो हैरान करने वाली है।
Anushka Sharma
- फोटो : twitter
जी हां, अनुष्का के फैंस को जानकर हैरानी होगी कि साक्षी धोनी और अनुष्का बचपन की दोस्त हैं। इस बात का खुलासा 'अनुष्का शर्मा एफबी' नाम के ट्वीटर हैंडल ने किया है। इसने अपने अकाउंट पर अनुष्का शर्मा और साक्षी की बचपन से लेकर बड़े होने तक की तस्वीरों को साझा किया है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टूडे की खबर के अनुसार साक्षी और अनुष्का स्कूल के समय से दोस्त हैं।
Anushka Sharma
- फोटो : twitter
वेबसाइट के अनुसार अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में कर्नल थे,जिसके चलते उनकी कई जगह पोस्टिंग भी होती रही। अनुष्का शर्मा के पिता की पोस्टिंग जब असम में थी तो, उन दिनों स्कूल में साक्षी और अनुष्का की दोस्ती हुई। इन दोनों ने असम के सेंट मेरी स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद इन दोनों की दोस्ती बड़े होने तक भी बरकरार है।
📷 | New/Old pictures of Anushka with @SaakshiSRawat and #KarneshSharma ❤️ pic.twitter.com/ecfgRMLSTg
— Anushka Sharma FC™ (@AnushkaSFanCIub) November 19, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma
- फोटो : twitter
साल 2013 में साक्षी से दोबारा मिलते हुए अनुष्का ने खुलासा भी किया था- 'मैं और साक्षी असम के बहुत छोटे से शहर में साथ रहते थे। एक बार जब साक्षी ने मुझसे पूछा कि तुम कहां रहती हो तो मैंने बताया असम उसने बोला मैं भी, इसके बाद हम दोनों का स्कूल भी एक ही निकला जिसके बाद हमने अपने बचपन की तस्वीर स्कूल से ली।'
विज्ञापन
Anushka Sharma
- फोटो : twitter
बात करें साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा की तस्वरी की तो, बचपन की तस्वीर में अनुष्का पिंक कलर के लहंगा-चुन्नी में नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी और साक्षी ने परी की ड्रेस पहनी हुई है। इसके अलावा इन दोनों के बड़े होने की भी साथ में तस्वीरें हैं, जिसमें यह दोनों अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। आपको बता दें अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में दिखाई दी थीं।