बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, अनुष्का ने एक शख्स को बीच सड़क जोरदार फटकार लगाई। इस दौरान विराट कोहली कार में बैठे इस नजारें को अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे। बता दें कि उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है।
बीच सड़क इस बात पर आगबबूला हुईं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ने शेयर कर दिया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्जरी कार में बैठे एक लड़के ने जब कार के अंदर से प्लास्टिक की बोतल बाहर फेंकी तो अनुष्का इस पर तिलमिला उठीं। इसके बाद अनुष्का ने अपनी कार का शीशा नीचे किया और उस लड़के को नजदीक आने को कहा।
फिर अनुष्का ने उसे फटकारते हुए कहा, 'आप सड़क पर कचरा क्यों फेंक रहे हैं? आप सड़क पर प्लास्टिक क्यों फेंक रहे हैं? आगे से ध्यान रखना, तुम सड़क पर ऐसे प्लास्टिक की बोतल नहीं फेंक सकते।'
वहीं, विराट ने इस पूरे वाकया की वीडियो में रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि 'इन लोगों को सड़क पर कचरा फेंकते हुए देखकर उन्हें सही तरह समझाया। महंगी कार में सफर करते हैं और इनका दिमाग खराब है। क्या ऐसे लोग हमारा देश साफ रख सकते हैं? जी हां, अगर आप भी कुछ ऐसा करते हुए देखते हैं तो ऐसा ही करें तो जागरूकता फैलाएं।' Saw these people throwing garbage on the road & pulled them up rightfully. Travelling in a luxury car and brains gone for a toss. These people will keep our country clean? Yeah right! If you see something wrong happening like this, do the same & spread awareness. @AnushkaSharma pic.twitter.com/p8flrmcnba
— Virat Kohli (@imVkohli) June 16, 2018
शायह ही आपको पता हो कि देश में 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत बॉलीवुड के कई स्टार्स इससे जुडे़ हुए हैं। जबकि अनुष्का भी इस अभियान का हिस्सा हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय से इस अभियान से जुड़ने का न्योता मिला था।