फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: सीएम योगी से विवेक अग्निहोत्री ने की मुलाकात, छात्रों को द वैक्सीन वॉर दिखाने का किया अनुरोध

Mon, 09 Oct 2023 04:52 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 09 Oct 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri Meets Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath requests To Screen Vaccine War For Students
विवेक अग्निहोत्री, सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : social media
पिछले साल 'द कश्मीर फाइल्स' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले विवेक रंजन अग्निहोत्री एक बार फिर दर्शकों को सच्चाई से रूबरू कराने के लिए नई कहानी के साथ लौटे हैं। जहां निर्देशक ने 'द कश्मीर फाइल्स' में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन का दर्द दिखाया, वहीं हाल ही में रिलीज हुई 'द वैक्सीन वॉर' में कोविड 19 के दौरान भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा वैक्सीन बनाने के लिए किए गए संघर्ष को दिखाने की कोशिश की है। यह फिल्म इन दिनों अपनी सुस्त कमाई के चलते सुर्खियों में है, लेकिन इस बीच अब विवेक अग्निहोत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। 
Vivek Agnihotri Meets Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath requests To Screen Vaccine War For Students
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। निर्देशक ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' रिलीज की है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के खराब प्रदर्शन के बीच अब विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का प्रचार करने के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनसे खास अनुरोध भी किया। विवेक अग्निहोत्री ने खुद फिल्म के प्रमोशन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपनी मुलाकात के बारे में जानकारी साझा की।

Vivek Agnihotri Meets Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath requests To Screen Vaccine War For Students
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

एएनआई के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म के बारे में बात की और कहा कि ऐसे लोगों का एक बड़ा ग्रुप था, जो मानते थे कि भारत कोविड-19 महामारी से बच नहीं सकता है। योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात के बारे में बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने एएनआई को बताया, 'उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हमारी शानदार मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि विज्ञान ही भविष्य है। हमने उनसे राज्य में छात्रों के लिए फिल्म दिखाने का भी अनुरोध किया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri Meets Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath requests To Screen Vaccine War For Students
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने एएनआई को बताया, 'कोविड महामारी के बीच, लड़ाई थी कि हम बचेंगे या नहीं। ऐसे लोगों का एक बड़ा ग्रुप था जो अपने ही देश को बेचने की कोशिश कर रहे थे। वे विदेशी वैक्सीन लाने के लिए कह रहे थे और उनका मानना था कि भारत ऐसा नहीं कर सकता। लेकिन ऐसी भयानक स्थिति में हमारे कुछ वैज्ञानिकों ने अपनी जान जोखिम में डाली और विश्वास किया कि वे ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने न केवल 130 करोड़ लोगों की जान बचाई बल्कि 101 देशों में अपनी वैक्सीन भेजकर जरूरतमंद लोगों की जान भी बचाई। इसके पीछे मुख्य रूप से हमारी महिला वैज्ञानिक, हमारी माताएं थीं।'

विज्ञापन
Vivek Agnihotri Meets Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath requests To Screen Vaccine War For Students
द वैक्सीन वॉर-विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हुई मुलाकात की एक तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर साझा कर लिखा, 'आपके प्रेरक शब्दों और द वैक्सीन वॉर की सराहना के लिए धन्यवाद माननीय योगी आदित्यनाथ जी। मुझे यूपी के अभूतपूर्व विकास में विज्ञान पर आपके फोकस के बारे में जानकर खुशी हुई।' बता दें, 'द वैक्सीन वॉर' कोविड-19 के दौरान  वैक्सीन बनाने की हमारे वैज्ञानिकों की कोशिशों और उनके प्रयासों को दिखाती है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, राइमा सेन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed