फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने सीएम ममता को भेजा लीगल नोटिस, 'द कश्मीर फाइल्स' पर की थी टिप्पणी

Tue, 09 May 2023 04:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 09 May 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri Send Legal Notice to West Bengal Chief Minister Mamata banerjee For Defamatory Comments
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री और 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनकी फिल्म के खिलाफ टिप्प्णी करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। बीते दिन (9 मई)  ममता बनर्जी ने 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाने का फैसला करते हुए विवेक की फिल्म पर भी निशाना साधा था।


Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने साझा किया तारक मेहता शो का मजेदार वीडियो, शादीशुदा लोगों को दी यह सलाह

Vivek Agnihotri Send Legal Notice to West Bengal Chief Minister Mamata banerjee For Defamatory Comments
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा था, 'पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म द केरल स्टोरी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यह घृणा और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए है। द कश्मीर फाइल्स क्या है? यह एक वर्ग को अपमानित करने के लिए थी। द केरल स्टोरी क्या है?... यह तोड़-मरोड़ कर पेश की गई कहानी है।"
Sandra Thomas: मलयालम इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर निर्माता का बड़ा बयान, बोलीं- इस पर लगाम लगाने की जरूरत

Vivek Agnihotri Send Legal Notice to West Bengal Chief Minister Mamata banerjee For Defamatory Comments
पल्लवी जोशी, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

सीएम बनर्जी के इन बयानों पर निशाना साधते हुए, विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया, “मैंने, अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी के साथ, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके झूठे और अत्यधिक मानहानिकारक बयानों के लिए एक कानूनी नोटिस भेजा है, जो हमें और हमारी फिल्म द कश्मीर फाइल्स और आगामी फिल्म द दिल्ली फाइल्स को बदनाम करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से दिए गए हैं।”
Adipurush Tralier: 'आदिपुरुष' का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्रभास का राम अवतार छाया, जानकी बनी कृति का दिखा सौम्य रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri Send Legal Notice to West Bengal Chief Minister Mamata banerjee For Defamatory Comments
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

अपने नोटिस में 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माताओं ने सीएम से उनकी फिल्म पर लगे आरोपों का सबूत मांगा है या फिर आरोपों को वापस लेने और बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। निर्माताओं ने कहा है कि ऐसा न करने पर वे उनकी प्रतिष्ठा को बदनाम करने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे। गौरतलब है कि 'द केरल स्टोरी' के निर्माता विपुल शाह ने भी इससे पहले कहा था कि बंगाल सरकार के बैन लगाने के फैसले पर वह कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं।
Fast And Furious: ‘फिल्म देखो रुपये कमाओ’, इस फिल्म को पूरा देखने पर वेबसाइट देगी पूरे 82 हजार रुपये

विज्ञापन
Vivek Agnihotri Send Legal Notice to West Bengal Chief Minister Mamata banerjee For Defamatory Comments
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विवादों के बीच द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म में महज पांच दिनों में पचास करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पहले द कश्मीर फाइल्स ने भी विवादों के बाद टिकट खिड़की पर जबर्दस्त कलेक्शन किया था। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म ने कुल 252.90 करोड़ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे।
Ponniyin Selvan 2: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार पोन्नियिन सेल्वन 2, इस दिन स्ट्रीम होगी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed