फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन स्टार्स ने खोला बॉलीवुड माफियाओं का काला चिट्ठा, ऐसे-ऐसे खुलासे कि सुनकर कान सन्न रह जाएं

Tue, 09 May 2023 04:31 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 09 May 2023 04:31 PM IST
विज्ञापन
These Seven Bollywood Outsider Actors Spoke About Bollywood Gang From Manoj Bajpayee Kangana Ranaut Aishwarya
स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

भाई नतीजावाद यानी नेपोटिज्म, आपने ये शब्द कई बार सुना होगा। बॉलीवुड में अक्सर इस मुद्दे पर बहस होती रहती है। कई बार आरोप लगे हैं कि नेपोटिज्म के बिना बॉलीवुड में कुछ है ही नहीं। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हुए जिन्होंने बॉलीवुड गैंग की पोल खोलने का काम किया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने नेपोटिज्म का मुद्दा उछाला। जिस पर पूरे देश में जमकर बहस हुईं। जब भी कोई स्टार इस मुद्दे पर बोलता है तो वह चर्चा का विषय बन जाता है। प्रियंका से लेकर ऐश्वर्या राय तक ने इसपर बात की। आज हम अपने इस लेख के जरिए उन स्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने नेपोटिज्म पर बात करते हुए बॉलीवुड गैंग को लेकर कई खुलासे किए। तो चाहिए शुरू करते हैं...

These Seven Bollywood Outsider Actors Spoke About Bollywood Gang From Manoj Bajpayee Kangana Ranaut Aishwarya
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत
कंगना रनौत ने अपने दमदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक खास पहचान बनाई है। वे उन एक्टर्स में से एक हैं, जो बेझिझक अपनी बात बोल देते हैं। बॉलीवुड के डार्क साइड पर कंगना ने कई बार अपनी बात रखी है। कंगना पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर सवाल उठाती रही हैं। बॉलीवुड में गैंग्स के बारे में बात करते हुए, उन्होंने एक बार बताया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर वह ऋतिक रोशन से माफी नहीं मांगती हैं तो उनके पास आत्महत्या के अलावा कुछ रास्ता नहीं बचेगा।

These Seven Bollywood Outsider Actors Spoke About Bollywood Gang From Manoj Bajpayee Kangana Ranaut Aishwarya
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के उन स्टार्स में शामिल हैं, जिन्हें उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। उनकी एक्टिंग स्किल्स के फैंस दीवाने हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कईं हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के लिए बॉलीवुड असंभव इंडस्ट्री है। ऐसे में अगर आप एक लड़की हैं और बॉलीवुड में काम करने की चाहत रखती हैं तो ये और भी असंभव है। क्योंकि यहां गैंग्स और ग्रुप का राज चलता है और वो आपसे उम्मीद करते हैं कि आप उनकी नजरों में अच्छा बनकर रहे। चाहे वो आपको काम दे या न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Seven Bollywood Outsider Actors Spoke About Bollywood Gang From Manoj Bajpayee Kangana Ranaut Aishwarya
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि ऐसी कई फिल्में थीं, जिन्हें मेरे साथ बनाया जाना था। लेकिन अचानक बिना किसी कारण के वो नहीं हो पाया। मुझे कभी इसका जवाब नहीं मिला कि ऐसा क्यों हुआ।

यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं? जानें क्यों उठ रही रिश्ते में दरार की अफवाह

विज्ञापन
These Seven Bollywood Outsider Actors Spoke About Bollywood Gang From Manoj Bajpayee Kangana Ranaut Aishwarya
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि कैसे कुछ पावरफुल लोगों ने उनके करियर को बर्बाद कर दिया था। एक्टर ने कहा कि पावरफुल लोगों के शक्तिशाली गैंग ने मुझे पीछे धकेलने का काम किया। लेकिन मैंने हार नहीं मानी और खुद को साबित किया। यह वो समय था जब मैं इससे बाहर आया और शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी हिट फिल्म दी और कईं अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए। तब लोगों ने कहा कि हे भगवान ये तो कमाल है। इसके बाद मैंने डेढ़ साल तक काम नहीं किया और घर बैठा और मेरे पास कोई काम भी लेकर नहीं आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed