फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Oberoi Birthday: विवेक ओबेरॉय ने करियर के शुरुआती दौर में ही ले लिया था सलमान खान से पंगा, विवादों से दूर अब जी रहे जिंदगी

Wed, 02 Sep 2020 03:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 02 Sep 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi Birthday Special: Aishwarya rai Salman khan and Vivek love triangle
विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या, सलमान - फोटो : File Photo

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय तीन सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर के शुरुआती दौर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। 3 सितबंर 1976 को जन्में विवेक ने साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से डेब्यू किया था। ये फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी थी। विवेक का 18 साल का फिल्मी करियर काफी उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहा। चलिए विवेक के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ा सबसे बड़ा विवाद...

Vivek Oberoi Birthday Special: Aishwarya rai Salman khan and Vivek love triangle
विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या, सलमान - फोटो : File Photo

विवेक को साथिया, मस्ती, युवा, शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के चलते काफी वाहवाही मिली थी। विवेक ओबेरॉय का फिल्मी करियर अच्छा चल रहा था। इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे उनके करियर पर सीधा असर पड़ा। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर ऐश्वर्या और सलमान की मुलाकात हुई। साल 1999-2001 से लेकर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

Vivek Oberoi Birthday Special: Aishwarya rai Salman khan and Vivek love triangle
विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या राय - फोटो : File Photo

इसी बीच विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय की नजदीकियां बढ़ीं। ऐश्वर्या पहले से ही सलमान के प्यार में दुखी थीं और ऐसे समय में विवेक, ऐश्वर्या का सहारा बने। दोनों ने 'क्यों हो गया न' फिल्म में साथ काम किया लेकिन ऐश्वर्या को संभालने के चक्कर में विवेक ने अपना ही करियर बर्बाद कर लिया। हालांकि ऐश्वर्या ने कभी भी खुलकर इस बात को नहीं स्वीकार किया कि वो विवेक के साथ रिलेशनशिप में थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi Birthday Special: Aishwarya rai Salman khan and Vivek love triangle
विवेक ओबेरॉय - फोटो : instagram- vivekoberoi

इसी दौरान विवेक ओबेरॉय ने एक बड़ी गलती कर दी। विवेक ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि उन्हें सलमान की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। यही नहीं सलमान ने उन्हें 42 बार कॉल किया। इस कॉन्फ्रेंस के बाद मानो विवेक की जिंदगी बदल गई। जिसके लिए विवेक ने इतना बड़ा कदम उठाया उसने भी उनका साथ छोड़ दिया।

विज्ञापन
Vivek Oberoi Birthday Special: Aishwarya rai Salman khan and Vivek love triangle
विवेक ओबेरॉय, सलमान खान - फोटो : File Photo

ऐश्वर्या के साथ-साथ विवेक के हाथों से कई फिल्मों के ऑफर भी निकल गए। इंडस्ट्री में सलमान खान एक बड़े स्टार थे जबकि विवेक ने अपना करियर शुरू ही किया था। सलमान से पंगे की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें कोई अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहता था। इस घटना के बाद विवेक का करियर उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया। विवेक ने 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी' की बायोपिक से अपनी किस्मत दोबारा आजमाने की कोशिश की वह काफी हद तक सफल भी हुए। विवेक ओबेरॉय देश के प्रति अपने लगाव को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अब वह विवादों से दूर ही रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed