फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Katrina Wedding: शादी में VVIP मेहमानों के लिए किया गया है लग्जरी टेंट का इंतजाम, इनकी कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

Tue, 07 Dec 2021 01:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 07 Dec 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
VVIP guests to stay in luxurious tents at Vicky Katrina Wedding
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की धूम है। दोनों राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। इससे पहले ही शादी समारोह के इंतजामों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पिछली कुछ रिपोर्ट्स में सुरक्षा इंतजामों से लेकर कपल की ड्रेस की कीमतों को लेकर खुलासे हो चुके हैं। अब शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए जो इंतजाम किए जाने हैं, उनका भी खुलासा होने लगा है।

VVIP guests to stay in luxurious tents at Vicky Katrina Wedding
कैटरीना कैफ - फोटो : instagram/stylebyami

एक रिपोर्ट की मानें तो विक्की-कटरीना की शादी में मेहमानों को लग्जरी टेंट्स में ठहराया जाएगा। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ वीवीआईपी यानी खास गेस्ट्स के लिए ही मुहैया होगी। बताया गया है कि वेडिंग प्लानर्स ने वीवीआईपी गेस्ट्स के लिए 10 लग्जरी टेंट्स रखने की योजना बनाई है। 

VVIP guests to stay in luxurious tents at Vicky Katrina Wedding
कटरीना और विक्की की शादी - फोटो : Instagram
इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि इन लग्जरी टेंट्स की एक रात की शुरुआती कीमत कम से कम 70 हजार रुपये तक होती है। विक्की-कटरीना की शादी में शामिल होने वाले लोगों को वेडिंग प्लानर्स की तरफ से कोड दिए जाएंगे और इनका पता सिर्फ होटल के स्टाफ को ही होगा। विक्की कौशल और कटरीना कैफ सोमवार शाम को मुंबई से राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट रवाना हुए थे। दोनों ने हाथ हिलाकर मीडिया का अभिवादन भी किया था और फिर अपनी कारों से एयरपोर्ट पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
VVIP guests to stay in luxurious tents at Vicky Katrina Wedding
कटरीना और विक्की की शादी - फोटो : Instagram

कटरीना और विक्की राजस्थान में सवाईमाधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। इसी क्रम में दोनों के शादी के कार्यक्रम आज यानी मंगलवार से मेहंदी के साथ शुरू होने वाले हैं। इस शाही शादी की सिक्रेसी बनाए रखने के लिए शादी के आने वाले हर मेहमान को जीरो मोबाइल पॉलिसी अपनानी होगी। इसका मतबल यह है कि शादी के दौरान किसी भी मेहमान मोबाइल फोन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
VVIP guests to stay in luxurious tents at Vicky Katrina Wedding
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की और कटरीना राजस्थान के सवाई माधोपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं। जिस होटल में यह शादी होने जा रहे है वो सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में है।  इस शादी के लिए 120 गेस्ट लिस्ट तैयार की गई है, जो रॉयल वेडिंग में आएंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed