सब्सक्राइब करें

इस तरह साजिद- वाजिद की जोड़ी ने बॉलीवुड में मचाया था धमाल, सलमान खान की फिल्म से की थी शुरुआत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 01 Jun 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Wajid Khan death know unknown facts about Music Composer Sajid Wajid career
साजिद, सलमान खान और वाजिद - फोटो : सोशल मीडिया

अपने संगीत से लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर संगीतकार वाजिद खान का इंतकाल हो गया है। वह किडनी की समस्या से ग्रस्त थे जिसका इलाज चल रहा था। हालांकि अस्पताल के मेडिकल निदेशक डॉ. प्रिंस सुराना ने इस बात की पुष्टि है कि वाजिद खान की मौत गुर्दे की बीमारी और कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई है। वाजिद खान ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। ऐसे में बताते उनके बारे में कुछ खास बातें। 

Trending Videos
Wajid Khan death know unknown facts about Music Composer Sajid Wajid career
साजिद और वाजिद - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद- वाजिद खान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। वाजिद खान ने संगीत निर्देशन के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों में गानें भी गाए थे। इन दोनों भाईयों की जोड़ी ने सबसे ज्यादा सलमान खान की फिल्मों के गानों में संगीत दिया और गाने भी गाए हैं। बतौर संगीतकार साजिद- वाजिद खान ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wajid Khan death know unknown facts about Music Composer Sajid Wajid career
साजिद और वाजिद - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' साल 1998 में आई थी। साजिद- वाजिद खान ने इस फिल्म के 'तेरी जवानी' गाने में अपना संगीता दिया था जिसके दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद इन दोनों भाईयों की जोड़ी ने साल 1999 में सोनू निगम की एलबम 'दीवाना' और सलमान खान की फिल्म 'हैलो ब्रदर' के चार गानों का संगीत दिया था। तब से अब तक साजिद- वाजिद खान सलमान खान की कई फिल्मों में संगीत दे चुके हैं। 

Wajid Khan death know unknown facts about Music Composer Sajid Wajid career
साजिद-वाजिद के गाने - फोटो : सोशल मीडिया

वाजिद खान भाई साजिद के साथ मिलकर जहां संगीत देते वहीं उन्होंने कई फिल्मों के गानों में अपनी आवाज भी दी। इस में 'वांडेट' फिल्म का गाना 'लव मी लव मी', 'दबंग' का 'हमका पीना है पीनी है', फिल्म 'एक था टाइगर' का 'माशाअल्लाह' सहित और भी कई फिल्मों के गानों में अपनी आवाज से दर्शकों दिलों को जीता। शानदार संगीत के लिए साजिद-वाजिद खान को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। 

विज्ञापन
Wajid Khan death know unknown facts about Music Composer Sajid Wajid career
वाजिद खान अपने भाई साजिद के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद- वाजिद खान को साल 2011 में फिल्म दबंग के संगीत के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिला था। दबंग फिल्म के संगीत के लिए इन दोनों भाईयों की जोड़ी ने और भी कई पुरस्कार हासिल किए। इसके अलावा 'दबंग 2' के 'फेविकोल से' गानों को गिल्ड अवॉर्ड से नवाजा गया। यह साल 2013 में रेडियो पर सबसे ज्यादा सुनें गाए गाने में से एक था। 

पढ़ें: बॉलीवुड के इन सितारों के भाई-बहन रहते हैं लाइमलाइट से दूर, फिल्मों से भी रखते हैं दूरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed