फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वॉर के 200 करोड़ पार जाते ही एक हो गए ऋतिक और टाइगर यशराज फिल्म्स में जश्न सा माहौल

Fri, 11 Oct 2019 05:52 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 11 Oct 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
war collection cross 200 crore Hrithik Roshan Tiger Shroff and Yash Raj Films celebrate
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर केवल सात दिनों में ही 200 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म को मिल रही सराहना और प्रेम से दोनों सुपरस्टार काफी अभिभूत नजर आ रहे हैं। 



war collection cross 200 crore Hrithik Roshan Tiger Shroff and Yash Raj Films celebrate
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फिल्म वॉर की कामयाबी पर इसके सीनियर हीरो ऋतिक कहते हैं, “हम एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे, जो भारत में एक्शन फिल्मों के पैमाने को आगे ले जाए और पश्चिम में बनाई जा रही सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्मों से सही मायने में प्रतिस्पर्धा कर सके। हम सभी इस बात से खुश हैं कि वॉर ने  ऐसा ही किया है और दुनिया भर के दर्शकों से उसे अविश्वसनीय प्यार और सराहना मिल रही है। वॉर अपनी शैली को बेहतर तरीके से परिभाषित करने वाली एक एक्शन फिल्म है और मैं फिल्म के सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स के लिए बेहद खुश हूं, क्योंकि हम सभी ने इस फिल्म को एक स्तर ऊपर उठाने के लिए अपना सब कुछ बल्कि उससे कुछ ज्यादा ही दिया है। मुझे इस बात से खुशी है कि वाईआरएफ ने एक बार फिर से पूरी तरह से आउट ऑफ द बॉक्स जाकर भारत को एक नया एक्शन फ्रैंचाइज़ी दिया।”

war collection cross 200 crore Hrithik Roshan Tiger Shroff and Yash Raj Films celebrate
war film success celebration - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में वॉर ने अभी जितने भी रिकार्ड कायम किए हैं, उन्हें लेकर यशराज फिल्म्स में खुशी का माहौल बना हुआ है। प्रोडक्शन हाउस की पूरी टीम काफी खुश और उत्साहित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
war collection cross 200 crore Hrithik Roshan Tiger Shroff and Yash Raj Films celebrate
टाइगर श्रॉफ - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

इस खुशी को साझा करते हुए फिल्म के दूसरे हीरो टाइगर श्रॉफ कहते हैं, “मैं इससे काफी अभिभूत हूं। यह एक पूर्ण आशीर्वाद है, जो यह साबित करता है कि हमारी फिल्म को व्यापक रूप से स्वीकार्यता मिल गई है। मुझे अपने हीरो और आदर्श ऋतिक रोशन के साथ यह सब करने को मिला। उनसे मैं काफी प्रेरित होता रहा हूं और वैसा ही बनना चाहता रहा हूं, ऐसे में ये निश्चित रूप से मेरे लिए हमेशा-हमेशा के लिए एक खास लम्हा होने जा रहा है। यशराज फिल्म्स और आदित्य चोपड़ा के साथ काम करने का यह मेरा पहला मौका है। इस दौरान सब कुछ काफी सहज और और पेशेवर रहा।”

विज्ञापन
war collection cross 200 crore Hrithik Roshan Tiger Shroff and Yash Raj Films celebrate
War - फोटो : Social Media

अब तक 228.55 करोड़ की कमाई
यशराज फिल्म्स की नवीनतम पेशकश फिल्म वॉर ने बुधवार को 11.90 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। किसी हिंदी फिल्म का रिलीज के आठवें दिन किया गया इस साल का ये बेहतरीन कलेक्शन है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने 11.20 करोड़ रुपये और तमिल व तेलुगू संस्करणों ने 70 लाख रुपये की कमाई बुधवार को की। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 228.55 करोड़ रुपये हो चुका है। देश के 4000 सिनेमा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म वॉर ने रिलीज के पहले ही दिन 53.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर हिंदी सिनेमा में पहले दिन की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया है।

कबीर सिंह पर आया शाहिद कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर का रिएक्शन, कह दी इतनी बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed