बॉलीवुड एक्टर मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला की शादी की रस्में जोर-शोर से निभाई जा रही हैं। अर्जुन और सोनम कपूर समेत दूल्हे के सभी भाई-बहन जमकर उनकी शादी को यादगार बनाने में जुटे हैं। संगीत सेरेमनी में अर्जुन कपूर ने ऐसी परफॉर्मेंस दी कि अब उसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
भाई के संगीत में दारू लेकर पहुंचे अर्जुन कपूर, करने लगे डांस, वायरल हो गया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन कपूर ने हाथों में दारू की बोतल लेकर अनिल कपूर और श्रीदेवी पर फिल्माया गया गाना 'दे दारू' पर जमकर ठुमके लगाए। स्टेज पर उनके साथ सारे शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर और चचेरे भाई जहान कपूर भी मौजूद थे। इसमें अर्जुन की बहन अंशुला ने भी 'स्पेशल अपीयरेंस' दी।
[FULL VIDEO] De daaru de daaru O mere bhaiyya de daaru
Kannu Bhaiiya ki Jaii..🎶😊🙌😍
From band of brothers to the one getting married😍❤
Such Cuties @arjunk26 @kunalrawalvibe @SiddhanthKapoor #JahaanKapoor & Spl appearance @anshulakapoor 😁🙌👌👏👏#AntuMoh 💕 @mohitsmarwah pic.twitter.com/N2Jr1wT9e9
अर्जुन कपूर यही नहीं रुके। उन्होंने 'दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड' गाने पर जमकर परफॉर्म किया। इस बार स्टेज पर उनके साथ अक्षय मारवाह समेत तमाम 'भाईलोग' मौजूद थे।
[FULL VIDEO]Look who’s killing it dancing to #DilliwaliGirlfriend from #YJHD 💙💃💃🔥@arjunk26 & @akshaymarwah22 are such cute & adorable Brothers😘❤
Dilliwala @mohitsmarwah is all @AntaraMotiwala 's now😉💞#SangeetNight #AntuMoh 💕🔥#FunTime 🍻 #FamilyTime 😁💝 #Punjabis 💙 pic.twitter.com/BpEARkfaa4
अर्जुन कपूर ने संगीत सेरेमनी को होस्ट भी किया। इसके अलावा उन्होंने 'हाइरेटेड गबरू' और 'हवा हवा' गाने पर भी खूब ठुमके लगाए।
A post shared by TEAM ARJUN KAPOOR (@teamarjun) on
मोहित मारवाह की शादी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाली है। इस फैमिली फंक्शन के लिए पूरा कपूर खानदान वहां पहुंच भी चुका है। मोहित मारवाह अनिल कपूर की बहन रीना कपूर और संदीप मारवाह के बेटे हैं। उनकी शादी अंतरा मोतीवाला से होने जा रही है। अंतरा मोतीवाला अनिल अंबानी की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना अंबानी की बहन की बेटी हैं। हालांकि, मोहित की फुफेरी बहन और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में व्यस्त हैं। शायद वह इस शादी में शामिल ना हो पाएं।