Wednesday Box Office Report: अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्मों ने ओपनिंग डे पर जैसे तैसे अपनी नैया पार लगा दी। लेकिन, दूसरे ही दिन दोनों की फिल्मों को भारी गिरावट का सामना करना पड़ा। 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में कमी देखी गई। इतना ही नहीं, शरद केलकर की मराठी फिल्म के कमाई में भी गिरावट दर्ज की गई। आइए जानते हैं, दूसरे दिन किस फाइल ने किया कितना कलेक्शन....
Box Office Report: डूबी राम सेतु की नैया, थैंक गॉड के कलेक्शन में आई 25 फीसदी की गिरावट, कांतारा ने चटाई धूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम सेतु की नैया डूबती नजर आ रही है। पहले दिन जहां फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती आंकड़ों की माने तो फिल्म ने बुधवार को अक्षय कुमार की फिल्म ने 10.60 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 25.85 करोड़ हो गया। हालांकि यह गिरावट दिवाली की छुट्टी खत्म और वीकडेज होने की वजह से भी आ सकती है।
Ram Setu Collection Day 2: ‘राम सेतु’ के कलेक्शन में दूसरे दिन भारी गिरावट, तमिल, तेलुगू में भी नहीं चला जादू
सिर्फ अक्षय कुमार की राम सेतु के कलेक्शन में ही गिरावट नहीं दर्ज की गई है, थैंक गॉड की कमाई भी 25 फीसदी घाटी है। एक तरफ जहां फिल्म ने पहले ही दिन अपनी लागत का दस फीसदी कम लिया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने मात्र छह करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 15.25 करोड़ तक जा पहुंची है।
Thank God Day 2 Collection: अजय देवगन का करिश्मा भी ‘थैंक गॉड’ को संभालने में नाकाम, दूसरे दिन 25 फीसदी गिरावट
हर हर महादेव
शरद केलकर की फिल्म 'हर हर महादेव' की कमाई में भी गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर दो करोड़ रुपये तक का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने तकरीबन 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यानी दो दिनों में मराठी पैन इंडिया फिल्म ने करीब 3.20 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।
इन सितारों ने सहा अपने बच्चों को खोने का दर्द, बुरी तरह टूट गए थे सेलेब्स
कांतारा
हालांकि, एक तरफ जहां तीनों फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, दूसरी तरफ, ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा के कलेक्शन पर कोई प्रभाव नजर नहीं आया है। 26 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ने मंगलवार को 7.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, शुरुआती आंकड़ों की माने तो फिल्म ने बुधवार को भी 7.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 192.70 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है।
‘कांतारा’ की सफलता पर ऋषभ शेट्टी का बयान, बोले- 18 साल काम किया, यह रातों-रात नहीं हुआ