फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी अर्जुन की 'कुत्ते', 'थुनिवु'-'वरिसु' का शानदार प्रदर्शन जारी

Thu, 19 Jan 2023 07:35 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 19 Jan 2023 07:35 AM IST
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Avatar the way of water avatar 2 ved thunivu varisu kuttey collection day 6
कुत्ते, वरिसु, थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया

2023 का यह तीसरा हफ्ता चल रहा है और ऐसे में दर्शकों को कई नई फिल्में रिलीज होने का इंतजार है। वहीं, इन दिनों सिनेमाघरों में पिछले हफ्ते आई अर्जुन कपूर और तब्बू की 'कुत्ते' देखने को मिल रही है, जिसे दर्शकों ने पहले दिन से ही सिरे से नकार दिया है। वहीं, साउथ की फिल्म 'वरिसु' और 'थुनिवु' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं। इसके अलावा 'अवतार 2' और 'वेड'' भी अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। तो चलिए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।

Wednesday Box Office Report Avatar the way of water avatar 2 ved thunivu varisu kuttey collection day 6
कुत्ते फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कुत्ते
विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'कुत्ते' ने ओपनिंग डे पर ही धीमी शुरुआत की थी। वहीं, अब इस फिल्म का कलेक्शन दिन-ब-दिन घटता जा रहा है। फिल्म रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को महज 58 लाख रुपये कमाने में सफल रही है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 5.26 करोड़ रुपये हो गया है।

Netflix 2023: सामने आई 'एक्सट्रेक्शन 2' 'हार्ट ऑफ स्टोन' समेत 14 प्रोजेक्ट की रिलीज डेट, इस अंदाज में हुआ एलान

Wednesday Box Office Report Avatar the way of water avatar 2 ved thunivu varisu kuttey collection day 6
वरिसु - फोटो : सोशल मीडिया

वरिसु
विजय और रश्मिका मंदाना स्टारर 'वरिसु' को दर्शकों का पहले ही दिन से बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। पोंगल के अवसर पर रिलीज हुई यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार बुधवार को फिल्म ने 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया है और ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 128.30 करोड़ रुपये हो गई है।

Akhanda: मौके पर चौका मारने आ रही साउथ फिल्म ‘अखंड’, ओरिजनल साल भर पहले ही हो चुकी रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Avatar the way of water avatar 2 ved thunivu varisu kuttey collection day 6
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया

थुनिवु
अजीत कुमार की फिल्म 'थुनिवु' ने भी पोंगल के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म विजय की वरिसु से टकराई थी, जिसे लेकर खूब बवाल भी हुआ था। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने बुधवार को 4.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 91.95 करोड़ रुपये हो गई है। ऐसे में जल्द यह भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

Ajay Devgn-Tabu: दृश्यम 2-भोला के बाद फिर जमेगी अजय-तब्बू की जोड़ी, इस निर्देशक की फिल्म में दिखेंगे दोनों

विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Avatar the way of water avatar 2 ved thunivu varisu kuttey collection day 6
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अवतार 2
जेम्स कैमरून की 'अवतार 2' ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने न सिर्फ विदेश में बल्कि भारत में भी बंपर कमाई की है। यह फिल्म की रिलीज का पांचवां हफ्ता चल रहा है और शुरुआती आंकड़ों के अनुसार बुधवार को इसकी कमाई 2 लाख रुपये हुई है। वहीं, अब तक का कारोबार 385.26 करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed