फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संडे बाइस्कोप: मिथुन-श्रीदेवी के रोमांस से गोविंदा के दूल्हे राजा बनने तक, छह दिलचस्प फिल्मी किस्से

Sun, 12 Jul 2020 01:22 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Weekly round up of daily bioscope by pankaj shukla on films released between July 6 to july 11
दूल्हे राजा, जाग उठा इंसान, सदमा - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

हर इतवार आपको मिलता है बीते हफ्ते की तारीखों पर बीती सदी में रिलीज हुई फिल्मों के किस्सों का पूरा नायाब गुलदस्ता। बीते हफ्ते हमने फिल्म जाग उठा इंसान के दौरान डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के कथित रोमांस का किस्सा सुनाया। फिल्म बावर्ची में सुपरस्टार राजेश खन्ना के बिल्कुल अलग तरह के किरदार की बातें बताईं। श्रीदेवी और कमल हासन की जोड़ी की इकलौती हिंदी फिल्म सदमा की मेकिंग की खास झलकियां दिखाईं। दिव्या भारती और सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी की समानताओं के साथ दिव्या की आखिरी शूट की गई फिल्म रंग के बारे में बताया और सुनाया किस्सा निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म मृत्युदंड में मोहक मोहिनी माधुरी के केतकी बनने का। आज संडे है तो फिर दबाते हैं एक बार रिवाइंड बटन और आपको दिखाते हैं इन सारी फिल्मों की खासमखास झलकियां आगे की स्लाइड्स में। हर स्लाइड के नीचे उस फिल्म का पूरे बाइस्कोप का लिंक भी दिया हुआ है, जिसे क्लिक करके आप उसे पूरा पढ़ सकते हैं।

Weekly round up of daily bioscope by pankaj shukla on films released between July 6 to july 11
फिल्म- जाग उठा इंसान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मिथुन और श्रीदेवी का रोचक रोमांस
बाइस्कोप का ये किस्सा है मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी की इन्हीं किस्सों को खाद पानी देने वाली फिल्म के नाम, जिसका नाम है, जाग उठा इंसान। जाग उठा इंसान दरअसल राकेश रोशन की निर्देशक के विश्वनाथ के साथ बनी बहुत महत्वाकांक्षी फिल्म है। राकेश रोशन ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोल कर पहली फिल्म तो ऋषि कपूर के साथ बनाई थी, आपके दीवाने। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर से उन्होंने साउथ के डायरेक्टर के विश्वनाथ के इतने किस्से सुने कि वह उनके फैन हो गए। अपने प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म राकेश रोशन ने उस समय की हिट हीरोइन जया प्रदा और के विश्वनाथ के साथ ही बनाई, कामचोर। जया प्रदा के साथ काम करने के बाद राकेश रोशन ने उस समय जया प्रदा से भी ज्यादा मशहूर श्रीदेवी से मुलाकात की और वह एक ऐसी फिल्म में काम करने के लिए तुरंत तैयार हो गईं, जिसमें उन्हें तो करना था ब्राह्मण कन्या का रोल और मिथुन को बनना था दलित। त्रिकोण का तीसरा कोण राकेश रोशन खुद थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही तमाम तरह के किस्से मिथुन और श्रीदेवी को लेकर गॉसिप पत्रिकाओं में लिखे जाने लगे। कहीं श्रीदेवी की मांग भरी फोटो छपती तो कहीं पढ़ने को मिलता मिथुन के अपने घर में मचे कोहराम का किस्सा।

बाइस्कोप: श्रीदेवी के लिए आठवें फेरे का असल जिंदगी तक में दिखा असर, पढ़िए ‘1984 ए क्लासिक लव स्टोरी’

 

Weekly round up of daily bioscope by pankaj shukla on films released between July 6 to july 11
बावर्ची - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जब राजेश खन्ना ने उतारा सुपरस्टार का चोला
बावर्ची दरअसल 1966 में रिलीज हुई हिट बंगाली फिल्म गाल्पो होलियो सत्ती की हिंदी रीमेक है। तपन सिन्हा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में राबी घोष ने बांग्ला सिनेमा में हंगामा मचा दिया था। ऋषिकेश मुखर्जी ने ये फिल्म देखी तो उन्हें बहुत पसंद आई। अपने गुरु भाई गुलजार को उन्होंने फिल्म के हिंदीकरण की जिम्मेदारी सौंपी और खुद ये कहानी सुनाने पहुंच गए राजेश खन्ना के पास। राजेश खन्ना इससे पहले आनंद में ऋषिकेश मुखर्जी के साथ काम कर चुके थे। और, उनसे डांट भी खा चुके थे। राजेश खन्ना को अब तक वह दिन भी याद था जब ऋषिकेश मुखर्जी ने एक बार उनके लेट आने पर कुछ नहीं कहा लेकिन जब वह मेकअप वगैरह कराकर शूटिंग के लिए पहुंचे तो ऋषिकेश मुखर्जी ने पैकअप बोल दिया था। ऋषि दा का काम करने का स्टाइल किसी रिंगमास्टर से कम नहीं था। कौन बनेगा करोड़पति में एक बार जब धर्मेंद्र सेट पर आए तो उन्होंने और अमिताभ बच्चन ने इस महान निर्देशक के साथ की गई अपनी फिल्म चुपके चुपके के खूब किस्से दर्शकों के साथ बांटे थे और तब भी दोनों ने याद किया था कि कैसे वे शूटिंग के समय ऋषिकेश मुखर्जी से घबराते थे।

बाइस्कोप: जया के दुखी मन से निकली हाय राजेश खन्ना के करियर पर पड़ी भारी, यूं सिमट गया सुपरस्टारडम

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly round up of daily bioscope by pankaj shukla on films released between July 6 to july 11
सदमा - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

दूसरी बीवी से मिले दर्द का सदमा
निर्देशक बालू महेंद्रा ने इस फिल्म के दृश्यों में बहती दर्द की अंतर्धारा के बारे में खुद ही खुलाया किया था दक्षिण भारत के मशहूर टीवी शो कॉफी विद अनु में। इस शो में बालू ने बताया कि ये फिल्म उनके अपनी दूसरी पत्नी शोभा के रिश्तों का निचोड़ जैसा है। शोभा ने बालू महेंद्रा से विवाह के बाद खुदकुशी कर ली थी। बताते हैं कि शोभा तब सिर्फ 17 साल की थीं। फिल्म देखते समय ऐसा लगता भी है कि एक पुरुष एक स्त्री पर अपना सब कुछ निछावर करने को उस सूरत में तैयार है जब वह स्त्री इस प्रेम के अथाह सागर में अपनी एड़ी तक नहीं भिगो पाई है। ये प्रेम की पराकाष्ठा है। प्रेम का परलंबन है। बालू महेंद्रा फिल्म के जरिए यही दिखाना चाहते रहे। श्रीदेवी और कमल हासन ने दक्षिण में तमाम फिल्में एक साथ की हैं, लेकिन हिंदी में सदमा ही उनकी जोड़ी की एक साथ फबने की एकमात्र बानगी है।

बाइस्कोप: डायरेक्टर की 17 साल की बीवी ने कर ली खुदकुशी, दिल का दर्द सुनाने को बनाई ये क्लासिक फिल्म

विज्ञापन
Weekly round up of daily bioscope by pankaj shukla on films released between July 6 to july 11
रंग - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

दिव्या और सुशांत की कथित आत्महत्या का कनेक्शन?
रंग की शूटिंग खत्म होने और इसके रिलीज होने के बीच हिंदी सिनेमा एक भूचाल से गुजरा। फिल्म रंग रिलीज होने के कोई तीन महीने पहले की बात है। पांच अप्रैल 1993 की देर शाम वर्सोवा, अंधेरी की तुलसी बिल्डिंग से एक युवती धड़ाम से जमीन पर आकर गिरी। लोगों को पहले तो समझ ही नहीं आया फिर हंगामा मचा कि ये तो दिव्या भारती है। हालांकि, सोसाइटी के गार्ड को तब युवती का नाम भी नहीं पता था और बताया जाता है कि जिस पांचवीं मंजिल के फ्लैट से दिव्या भारती जमीन पर गिरीं, उसके मालिक फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस युवती का परिचय अपने जानने वालों से सना नाडियाडवाला के नाम से ही कराया था। सना नाडियाडवाला उर्फ दिव्या भारती ने अपने घर से खुद कूदकर आत्महत्या की या फिर वह किसी साजिश का शिकार हुईं, इसे लेकर तब वैसा ही बवाल मचा था जैसा पिछली 14 जून से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या को लेकर मचा है।

बाइस्कोप: मौत से हफ्ता भर पहले दिखा था दिव्या भारती का ये दिलकश अंदाज, इस फिल्म में जमा आखिरी 'रंग'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed