फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Wrap: अक्षरा सिंह का MMS लीक और सुकेश केस में फंसीं चार अन्य एक्ट्रेसेस, पढ़ें बीते हफ्ते की 10 खबरें

Sun, 18 Sep 2022 08:44 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 18 Sep 2022 08:44 AM IST
विज्ञापन
Weekly Wrap: Akshara Singh MMS leak, Nikki Tamboli Chahat Khanna Sofia Singh Arusha Patil met Conman Sukesh
अक्षरा सिंह, सुकेश चंद्रशेखर, जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा जगत में हर दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है और सितारों से जुड़े नए अपडेट सामने आते रहते हैं। इस हफ्ते भी किसी सितारे की नई फिल्म की घोषणा हुई, तो किसी की फिल्म रिलीज से पहले मुश्किल में पड़ गई। वीकली रैप के जरिए हम आपको पूरे हफ्ते में होने वाली 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको इस हफ्ते की कुछ चर्चित घटनाओं के बारे में...

Weekly Wrap: Akshara Singh MMS leak, Nikki Tamboli Chahat Khanna Sofia Singh Arusha Patil met Conman Sukesh
'थैंक गॉड' - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' रिलीज से पहले ही लगातार विवादों में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसका विरोध जारी है। फिल्म पर जहां  कायस्थ समुदाय ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए दोनों कलाकारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है तो वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आई है। बायकॉट की मांग के बाद बीते दिनों इस फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही थी। ऐसे में अब खबर आ रही है कि इस फिल्म को बैन कर दिया गया है। 

Thank God: रिलीज से पहले अजय और सिद्धार्थ की फिल्म को लगा झटका, भारी विरोध के बीच यहां बैन हुई ‘थैंक गॉड’
 
Weekly Wrap: Akshara Singh MMS leak, Nikki Tamboli Chahat Khanna Sofia Singh Arusha Patil met Conman Sukesh
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट के जरिए सुर्खियों में बने रहे थे और उनका खूब विरोध भी हुआ था। अभिनेता ने फोटोशूट मामले में मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में अहम खुलासा किया था। अभिनेता का कहना है कि जिस एक तस्वीर के लिए उनके खिलाफ मुंबई में 26 जुलाई को अश्लीलता के आरोप में शिकायत दर्ज की गई थी, उस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। रणवीर सिंह ने कहा है कि यह फोटो उनके सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड नहीं की गई थी।  

Ranveer Singh Bold Photoshoot: पुलिस के सामने रणवीर सिंह का खुलासा, तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Wrap: Akshara Singh MMS leak, Nikki Tamboli Chahat Khanna Sofia Singh Arusha Patil met Conman Sukesh
आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

 आयुष्मान खुराना जल्द ही बड़े पर्दे पर रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'डॉक्टर जी' है। दोनों ने इस साल अप्रैल से ही फिल्म की तैयारी शुरू कर दी थी। अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म को कैंपस कॉमेडी बताया जा रहा है, जिसमें आयुष्मान एक डॉक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके किरदार का नाम डॉ. उदय गुप्ता है। 'डॉक्टर जी' में शेफाली शाह और शीबा चड्ढा भी अहम भूमिका में हैं।
 
Ayushmann Khurrana: फैंस का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस दिन रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' 
 

विज्ञापन
Weekly Wrap: Akshara Singh MMS leak, Nikki Tamboli Chahat Khanna Sofia Singh Arusha Patil met Conman Sukesh
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री नोरा फतेही को भी हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा तलब किया गया था। जैकलीन फर्नांडीज की तरह ही नोरा फतेही से भी पिंकी ईरानी के सामने बैठाकर पूछताछ की गई। जिसमें पुलिस को कई और जानकारियां भी मिली। जिसके मुताबिक, अब इस मामले में नोरा के जीजा का नाम भी सामने आया है। जिसके बाद अभिनेत्री के बहनोई महबूब उर्फ बॉबी खान से भी पूछताछ की गई है, जिसमें  पता चला है कि बॉबी खान को सुकेश से एक महंगी कार गिफ्ट में मिली थी।  
 
Nora Fatehi: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जुड़ा नोरा फतेही के जीजा का नाम, सुकेश से मिली थी बीएमडब्ल्यू कार
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed