{"_id":"5d8dbe898ebc3e93b532c353","slug":"when-amitabh-bachchan-says-family-was-against-him-doing-kaun-banega-crorepati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बी के KBC होस्ट करने के खिलाफ था पूरा परिवार, कहा था- 'मेरी हालत ऐसी थी कि...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बी के KBC होस्ट करने के खिलाफ था पूरा परिवार, कहा था- 'मेरी हालत ऐसी थी कि...'
Mon, 14 Oct 2019 12:49 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
amitabh abchchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सबसे मशहूर रियलिटी शो में से एक है। अमिताभ पिछले 19 साल से इस शो को होस्ट कर रहे हैं । जब अमिताभ बच्चन को ये शो ऑफर हुआ था, उस समय वो मुश्किल दौर से गुजर रहे थे । इस वजह से उन्होंने तुरंत हां कह दिया । एक इंटरव्यू में बिग बी ने बताया था कि उनका पूरा परिवार इस फैसले के खिलाफ था ।
amitabh bachchan
- फोटो : social media
उस वक्त बच्चन परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था । बिग बी ने क्विज शो करने का फैसला कर लिया था । तब उन्होंने ये नहीं सोचा कि वो एक बॉलीवुड स्टार रह चुके हैं तो टीवी पर क्यों जा रहे हैं । सिमी ग्रेवाल के चैट शो में अमिताभ ने बताया था कि उनकी पत्नी जया और बच्चे नहीं चाहते थे कि वो ये शो करें ।
amitabh bachchan
- फोटो : social media
बिग बी कहते हैं, 'टीवी का प्रोजेक्ट मिलना हम सबके लिए चौंकाने वाला था । पूरा परिवार इसके खिलाफ था । जया ने कहा कि टीवी पर जाने से मेरी इमेज खराब हो जाएगी । क्योंकि ये छोटा माध्यम है । लेकिन मेरे पास कोई चॉइस नहीं थी । मेरे स्थिति ऐसी थी कि अगर कोई मुझसे कहता कि पैसों के लिए जमीन साफ कर दो तो मैं वो भी करता ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan
- फोटो : Sony Liv Video
यहां पर जया ने कहा, 'उन्हें इस काम की जरूरत थी । उन्होंने हमसे बात की । मेरे लिए उनके साथ खड़ा रहना और उन्हें सपोर्ट करना जरूरी था । अगर शो चलता है तो मैं उन्हें ना रोकती । लेकिन मैं उनके फैसले से कहीं ना कहीं सहमत नहीं थी।' अमिताभ बच्चन को इसी शो के बाद दोबारा शोहरत मिलनी शुरू हुई । इसके बाद उन्होंने फिल्म 'मोहब्बतें' में भी काम किया ।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
'केबीसी' और 'मोहब्बतें' दोनों ही हिट हुए और यहीं से बिग बी के करियर की दूसरी पारी शुरू हुई । हाल ही में अमिताभ ने केबीसी पर बताया कि उनकी उम्र 77 साल हो चुकी है और अब वो कई बार चीजें भूल जाते हैं। इसके अलावा अमिताभ ने ये भी कहा कि अब उनकी अंगुलियां ठीक से काम नहीं करतीं।