{"_id":"5dc143b08ebc3e013202b9df","slug":"when-hema-malini-rejected-sanjeev-kumar-marriage-proposal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस अभिनेत्री को दिल दे बैठे थे संजीव कुमार, इस वजह से अकेले ही गुजार दी पूरी जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस अभिनेत्री को दिल दे बैठे थे संजीव कुमार, इस वजह से अकेले ही गुजार दी पूरी जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
संजीव कुमार
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा का जब भी जिक्र होगा उसमें फिल्म 'शोले' जरूर शामिल होगी। फिल्म का एक-एक किरदार अभी भी लोगों के जेहन में है। इन्हीं किरदारों में से एक 'शोले' के 'ठाकुर' को भला कौन भूल सकता है। बिना बाजुओं के गब्बर को खत्म करते उस हीरो ने हिंदी सिनेमा के सारे स्टीरियोटाइप तोड़ दिए। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेता संजीव कुमार की। 6 नवंबर 1985 को 47 साल की उम्र में संजीव कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें...
2 of 6
sanjeev kumar
- फोटो : social media
बहुत कम लोगों को पता है कि संजीव कुमार का वास्तविक नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था। उनका जन्म 1938 को गुजरात के सूरत में हुआ था। बाद में उनका परिवार मुंबई आ गया। जहां संजीव कुमार ने फिल्म स्कूल में दाखिला लिया।
3 of 6
hema malini, dharmendra and sanjeev kumar
- फोटो : amarujala.com
संजीव कुमार अपने करियर में हमेशा प्रयोग करते रहते थे। जब बाकी अभिनेता हीरोइनों के साथ रोमांटिक फिल्में किया करते थे तब भी वो दूसरे किरदार करने से पीछे नहीं रहे। थियेटर करने के दौरान संजीव कुमार ने 22 साल की उम्र में 60 साल के आदमी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
संजीव कुमार
- फोटो : social media
साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म 'खिलौना' में संजीव के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म सुपरहिट रही और संजीव कुमार रातों रात स्टार बन गए। इसी साल फिल्म 'दस्तक' भी रिलीज हुई, जिसमें उन्हें उनके किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
संजीव कुमार
- फोटो : file photo
परदे पर ज्यादातर गंभीर रोल करने वाले संजीव कुमार असल जिंदगी में भी बेहद संजीदा थे। उन्होंने मोहब्बत भी उतनी ही संजीदगी से की लेकिन शायद वो उनके किस्मत में नहीं था। संजीव कुमार को ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से बेपनाह मोहब्बत थी। हेमा भी उन्हें पसंद करती थीं लेकिन इसी बीच धर्मेंद्र हेमा की जिंदगी में आए जिसके बाद हेमा ने धर्मेंद्र से शादी का फैसला किया और संजीव कुमार के शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।