फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब कहा गया कि ऋतिक के लिए तो अपना करियर तक छोड़ देंगी करीना, मिला था ये जवाब

Sun, 25 Apr 2021 12:50 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 25 Apr 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
When Kareena Kapoor and Hrithik Roshan was rumoured to be in love and actress denied whole news
ऋतिक रोशन, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की फैशन डीवा कही जाने वाली करीना कपूर खान आज दो बेटों की मां बन चुकी हैं। उनका करियर सफल है और अपने पति सैफ के साथ वो शादीशुदा जिंदगी इंजॉय कर रही हैं। हालांकि सैफ से शादी करने से पहले करीना का नाम बॉलीवुड के कई सितारों से जुड़ा था। शाहिद कपूर के साथ उनका रिश्ता जग जाहिर है, लेकिन माना जाता है कि बॉलीवुड के ग्रीक गॉड यानी ऋतिक रोशन भी करीना को अच्छे लगते थे।

When Kareena Kapoor and Hrithik Roshan was rumoured to be in love and actress denied whole news
ऋतिक रोशन, करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करीना कपूर और ऋतिक रोशन की जोड़ी पर्दे पर खूब पसंद की जाती थी। दोनो ने साथ में फिल्म 'कभी खुशी कभी गम', 'यादें' और 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' में काम किया था। फिल्म हिट हो या ना हो करीना और ऋतिक की केमेस्ट्री फैंस को अच्छी लगती थी। वहीं उन दिनों ऐसी खबरें आने लगी थी कि करीना ऋतिक को बहुत पसंद करती हैं और दोनों का अफेयर चल रहा है।

When Kareena Kapoor and Hrithik Roshan was rumoured to be in love and actress denied whole news
करीना कपूर, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ये भी कहा जाता है कि ऋतिक को लेकर करीना की दीवानगी ऐसी थी कि वो अपना करियर तक दांव पर लगाने को तैयार हो गईं थीं। वहीं उनके घरवालों ने उन्हें ऋतिक रोशन से दूर रहने की सलाह दे डाली थी। हालांकि जब इस बारे में करीना से पूछा गया तो वो काफी गुस्सा हो गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Kareena Kapoor and Hrithik Roshan was rumoured to be in love and actress denied whole news
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना ने इन बातों को अफवाह बताते हुए कहा था कि वो किसी भी कीमत पर अपने करियर को दांव पर नहीं लगाएंगी। करीना ने ये भी कहा था कि अगर उनके पार्टनर ने कभी उनसे करियर छोड़ने को कहा तो वो उसे अपनी जिंदगी से बाहर कर देंगी।

विज्ञापन
When Kareena Kapoor and Hrithik Roshan was rumoured to be in love and actress denied whole news
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : Instagram

हालांकि ऋतिक और करीना के बीच कभी कुछ ऐसा था या नहीं ये साफ नहीं हो पाया। वहीं कुछ फिल्मों में साथ नजर आने के बाद इस जोड़ी ने एक साथ काम करने से भी इनकार कर दिया था। इसके बाद करीना की जिंदगी में शाहिद आए और शाहिद से ब्रेकअप के बाद सैफ अली खान की एंट्री हुई। वहीं जब सैफ ने उनसे शादी के लिए पूछा तो वो मान गईं और दोनों ने साल 2012 में शादी रचा ली। पर्दे पर सैफ और करीना की जोड़ी भी खूब पसंद की जाती है। वहीं सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें भी खूब वायरल होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed